फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Textile merchant's wife fell from the fourth floor of the apartment died on the spot

Agra News: अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरी कपड़ा व्यापारी की पत्नी, मौके पर ही मौत

Thu, 21 Sep 2023 09:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 09:25 PM IST
सार

कपड़ा व्यापारी की पत्नी अपने परिचित को देखने के लिए आई हुई थी। अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Textile merchant's wife fell from the fourth floor of the apartment died on the spot
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग के सौ फुटा मार्ग स्थित मंगलम शिला अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से बृहस्पतिवार शाम को कपड़ा व्यापारी राहुल अग्रवाल की पत्नी शिल्पी अग्रवाल (38) की गिरकर मौत हो गई। वह अपनी महिला मित्र के घर पर गईं थीं। तभी वो बालकनी से गिर गईं। पुलिस हादसे की वजह तलाश रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं।
विज्ञापन


सुभाष नगर, कमला नगर निवासी कपड़ा व्यापारी राहुल अग्रवाल के मित्र अक्षय अग्रवाल मंगलम शिला अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर सी-404 में रहते हैं। दोनों की पत्नी भी आपस में मित्र हैं। अक्षय अग्रवाल के पिता पूरन चंद की तबीयत खराब है। उन्हें देखने राहुल की पत्नी शिल्पी बेटी कनाक्षी के साथ बृहस्पतिवार शाम को गईं थीं।
विज्ञापन


शाम तकरीबन 6 बजे शिल्पी अक्षय की पत्नी सृष्टि बालकनी में खड़े थे। दोनों बात कर रहे थे। बच्चे कमरे में खेल रहे थे। सृष्टि किसी काम से दूसरे कमरे में गईं। शिल्पी बालकनी पर ही खड़ी रहीं। सृष्टि लौटकर आईं तो वो नहीं मिलीं। अपार्टमेंट के भूतल से शोर मच रहा था। उन्होंने देखा तो शिल्पी पड़ी हुई थीं। यह देखकर सृष्टि के होश उड़ गए। वह भागकर नीचे आईं। घायल शिल्पी को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले गईं, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रात तकरीबन आठ बजे सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच की। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर क्या हुआ?
शिल्पी और सृष्टि बालकनी में बात कर रहे थे। सृष्टि के जाते ही शिल्पी गिर गईं। आखिर ऐसा क्या हुआ, जो वो गिर पड़ीं? इसका पता करने के लिए पुलिस पड़ताल में लगी है। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे की बात कही गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजन गहरे सदमे में हैं। उन्होंने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed