{"_id":"5ec155166cc7791d50268d7a","slug":"textile-businessman-commits-suicide-by-hanging-in-park-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पार्क में कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दी, फोन पर पत्नी से कहा- बच्चों का ख्याल रखना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दी, फोन पर पत्नी से कहा- बच्चों का ख्याल रखना
Mon, 18 May 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 May 2020 12:32 AM IST
सार
- आत्महत्या से पहले कारोबारी ने फोन पर परिवार से बात की
- पुलिस ने आत्महत्या का कारण गृहक्लेश बताया
विज्ञापन
कारोबारी विक्रम कुंदलानी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज स्थित विक्टोरिया पार्क में शनिवार रात को कपड़ा कारोबारी विक्रम कुंदलानी ने फांसी लगाकर जान दे दी। कारोबारी ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी और भाई को फोन किया। पत्नी से अपना और बच्चों का ख्याल रखने के लिए कहा। परिजन जब तक पहुंचे, तब तक कारोबारी ने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण गृहक्लेश है।
थाना रकाबगंज के नामनेर में सिंधी मोहल्ला निवासी विक्रम कुंदलानी (32) पुत्र तेजूमल कुंदलानी का बिजली घर स्थित शिवाजी मार्केट में कपड़ों का कारोबार है। परिवार में पत्नी प्रीति और दो बच्चे हैं। शनिवार रात को तकरीबन आठ बजे विक्रम का शव विक्टोरिया पार्क में फंदे पर लटका मिला।
'मैं अब इस दुनिया से जा रहा हूं..'
थाना प्रभारी निरीक्षक ताजगंज अनुज कुमार के मुताबिक, विक्रम के छोटे भाई पवन ने पुलिस को बताया कि परिवार में कोई बात नहीं थी। विक्रम रात को घर से पैदल निकले थे। कुछ देर बाद उन्होंने फोन किया। फोन करके कहा कि मैं अब इस दुनिया से जा रहा हूं। मेरी बेटी, अपनी भाभी और पिता का ख्याल रखना।

इसके बाद विक्रम ने अपनी पत्नी को भी फोन किया। पत्नी को भी यही कहा कि बेटी और अपना ख्याल रखना। छोटे भाई पवन ने काफी मिन्नत के बाद पूछा कि भाई आप कहां है तो विक्रम ने बताया कि विक्टोरिया पार्क में हूं। लेकिन परिवार के लोगों के पहुंचने से पहले ही उसने पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
पोस्टमार्टम में देरी होने पर नाराज हुए सांसद
घटना की जानकारी पर सांसद एसपी सिंह बघेल, पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी, हेमंत प्रजापति पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। उन्होंने पोस्टमार्टम में देरी पर नाराजगी जाहिर की। सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।