फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TET exam will be held at 12 examination centers under the surveillance of CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी टीईटी परीक्षा

Thu, 20 Jan 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
TET exam will be held at 12 examination centers under the surveillance of CCTV cameras
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में रविवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकली विहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिये सभी व्यवस्थायें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाये। सभी परीक्षा केंद्रों व कक्षों का भलीभांति सेनीटाइजेशन कराया जाये। परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे चैक करा लें कि सही ढंग से कार्य कर रहे हैं या नहीं। यदि खराब हैं तो ठीक करा लें। परीक्षार्थियों की गेट पर ही तलाशी होगी। छात्राओं की चैकिंग के लिये महिला आरक्षी तैनात रहेंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से आधा घंटा पहले अनिवार्य रूप से कक्ष में उपस्थित होना होगा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, नोटबुक या अन्य कोई यांत्रिक व इलेक्ट्रानिक डिवायस ले जाने की कतई अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और ईमानदारी के साथ करें। प्रश्नपत्रों को खोलते और सील्ड पैक करते समय वीडियोग्राफी अवश्य कराई जाये। बैठक में सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम एके श्रीवास्तव, एएसपी अनिल कुमार, डीआईओएस एसपी सिंह सहित सभी एसडीएम और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed