फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TET: Candidates upset waiting for vehicles

टीईटी : परीक्षार्थी वाहनों के इंतजार में हुए परेशान

Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
TET: Candidates upset waiting for vehicles
टीईटी : परीक्षार्थी वाहनों के इंतजार में हुए परेशान
विज्ञापन

कासगंज। शिक्षक पात्रता परीक्षा(टीईटी) निरस्त होते ही परीक्षार्थियों की भीड़ वाहनों के इंतजार में सड़कों पर जमा हो गई। परीक्षार्थियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए काफी देर बसों का इंतजार करना पड़ा। घंटों बाद उन्हें वाहन मिल सके। कई जगह जाम लगने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से परीक्षार्थी केंद्र पर आए हुए थे। सुबह करीब 10:30 बजे परीक्षा निरस्त होने के बाद केंद्रों से परीक्षार्थियों का बाहर आने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर में लक्ष्मीगंज, सोरों गेट, अमांपुर रोड, मिशन चौराहा, पुरानी चुंगी, बिलराम गेट, तहसील रोड आदि क्षेत्रों के अलावा सोरों, एवं ढोलना क्षेत्र में परीक्षार्थी सड़कों पर उमड़ पडे़। परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावकों भी थे। रोडवेज बस स्टैंड पर हजारों छात्रों व अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई। इससे बसों की समस्या हो गई। वही कई जगह जाम लगने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शादी समारोह में जाने के लिए हुई दिक्कतें
इस समय सहालग का सीजन चल रहा है। इससे बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन बना हुआ है। अचानक परीक्षार्थियों का दबाव बढ़ने से शादी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जाने वाले लोग भी परेशान हुए। उन्हें भी काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को बसों में देना पड़ा किराया
कासगंज। शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त होने के बाद सरकार द्वारा बिना किराए के ही परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के आदेश का जिला में पालन नहीं हुआ। आदेश न आने का बहाना बनाकर रोडवेज ने परीक्षार्थियों से किराया वसूला। सरकार द्वारा परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड को ही टिकट के रूप में स्वीकार करने के आदेश परिवहन विभाग को जारी कर दिए, लेकिन इन आदेशों का पालन नहीं हो सका। बताया गया कि शासन से जारी आदेश की कोई लिखित सूचना रोडवेज के अधिकारियों के पास नहीं पहुंची। कई परीक्षार्थियों का परिचालकों से किराए को लेकर विवाद भी हुआ।

----------------
बसों का किया इंतजाम
परीक्षा निरस्त होने के बाद जैसे ही प्रशासन से सूचना दी गई परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम कर दिया गया, ताकि किसी परीक्षार्थी को दिक्कत न हो। -ब्रजेश कुमार, संचालन प्रभारी, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed