फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tesu color showered from hydraulic sprinkler in Priyakantju temple in vrindanan mathura

Holi in Mathura: हाईड्रोलिक पिचकारी से बरसे टेसू के रंग, आनंदित होकर झूम उठे भक्त

Mon, 25 Mar 2024 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Mar 2024 09:23 AM IST
सार

प्रियाकांतजू मंदिर में हाईड्रोलिक पिचकारी से टेसू का रंग बरसा तो श्रद्धालु और भक्त आनंदित होकर झूम उठे। भागवताचार्य देवकीनंदन महाराज ने राधा-कृष्ण स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली। 
 

विज्ञापन
Tesu color showered from hydraulic sprinkler in Priyakantju temple in vrindanan mathura
वृंदावन स्थित प्रियाकांतजू मंदिर में भक्तों पर फेंका जा रहा टेसू का रंग - फोटो : VRINDAVAN

विस्तार

मथुरा के वृंदावन स्थित प्रियाकांतजू मंदिर में हाईड्रोलिक पिचकारी से टेसू का रंग बरसा तो होली गीतों पर नाचते श्रद्धालु-भक्तों का आनंद दोगुना हो गया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के साथ रंग-गुलाल की खूब होली खेली। मंदिर से भक्तों में लड्डू-जलेबी का प्रसाद लुटाया गया। भागवताचार्य देवकीनंदन महाराज ने राधा-कृष्ण स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली। होली महोत्सव में कई कलाकार भी शामिल हुए।
विज्ञापन


रविवार को छटीकरा मार्ग स्थित ठा. श्री प्रियाकांतजू मंदिर में प्रात: देवकीनंदन महाराज ने युगल विग्रह को गुलाल लगाकर होली महोत्सव की शुरुआत की। कथा समापन के पश्चात मंदिर प्रबंधन ने सतरंगी होली की घोषणा की तो श्रद्धालु भक्त मंदिर में एकत्रित हो गए। रसिया गायन के बाद गोप-ग्वाल के बीच हास-परिहास की होली खेली गई। फिल्मी कलाकार पाखी हेगड़े एवं हास्य कलाकार टीम मृदुल ने भक्तों के बीच फूल और लड्डुओं की होली खेली।
विज्ञापन


लठामार और रंग गुलाल की होली के बाद देवकीनंदन महाराज ने मंदिर अट्टालिका पर विशेष रूप से लगाई गई हाइड्रोलिक पिचकारी से टेसू के रंग बरसाए। सुगंधित रंगों की बौछारें श्रद्धालुओं पर गिरीं तो सभी नृत्य करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैक आगे आ श्याम तोपे रंग डारूं.....नैक आगे आ...., होरी खेलूं रसभरी, प्रियाकांतजू संग... फाग खेलन आये, नटवर नंद किशोर....जैसे गीतों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। देवकीनंदन महाराज ने संदेश देते हुए कहा कि कन्हैया ने होली खेलकर सभी को एक रंग में रंग दिया। उन्होंने कहा कि यही प्रार्थना है कि अगली होली से पूर्व मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बन जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed