फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Testimony of the third classmate of the deceased student completed

Agra News: मृतक छात्रा की तीसरी सहपाठी की गवाही पूरी हुई

Tue, 07 Nov 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Testimony of the third classmate of the deceased student completed
मृतक छात्रा की तीसरी सहपाठी की गवाही पूरी हुई
विज्ञापन

- स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट न्यायालय में हो रही सुनवाई, 18 को चौथी सहपाठी की होगी गवाही

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रा की मौत के मामले में तीसरी सहपाठी की गवाही पूरी हो चुकी है। मृतका के माता-पिता के बयान पहले ही दर्ज हो चुके हैं। एसआईटी अब मृतका की चौथी सहपाठी की गवाही कराएगी। 18 नवंबर को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में चौथी सहपाठी की गवाही होगी।

आगरा रोड निवासी एक बालिका जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसकी 16 सितंबर 2019 को छात्रावास में मौत हो गई थी। छात्रा के पिता ने दुष्कर्म करने के बाद छात्रा की हत्या करने की रिपोर्ट थाना भोगांव में लिखाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई थी। छात्रा के गले और शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। वर्तमान में रिपोर्ट की विवेचना एसआईटी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में चल रही है। छात्रा के माता पिता के बयान कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं। मृतका की तीसरी सहपाठी की गवाही एसआईटी ने न्यायालय में पूरी करा दी है। एडीजीसी अनूप कुमार यादव ने बताया कि मृतका की चौथी सहपाठी की गवाही एसआईटी कराएगी। गवाही के लिए पीठासीन अधिकारी ने 18 नवंबर की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राचार्य के खिलाफ चल रहा मुकदमा

छात्रा की मौत के मामले में प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। एसआईटी टीम प्राचार्य सुषमा सागर के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। प्राचार्य की जमानत उच्च न्यायालय प्रयागराज से मंजूर हो चुकी है।



चार साल में भी जांच नहीं हुई पूरी

सबसे पहले थाना भोगांव पुलिस ने जांच की। बाद में शासन ने एसआईटी टीम का गठन किया। एसआईटी जब खुलासा नहीं कर सकी तो छात्रा के पिता ने उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय के आदेश पर दूसरी एसआईटी का गठन किया गया। लेकिन जांच अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed