{"_id":"67b1da7f390321cd33075af6","slug":"testimony-completed-in-youths-murder-case-now-debate-will-take-place-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-132128-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक की हत्या के मामले में गवाही पूरी, अब होगी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक की हत्या के मामले में गवाही पूरी, अब होगी बहस
Sun, 16 Feb 2025 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Feb 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
युवक की हत्या के मामले में गवाही पूरी, अब होगी बहस
पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का है आरोप, बेटी ने खोला था राज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। औंछा थाना क्षेत्र के अकबरपुरा मोहल्ला टंकी में 2021 दिसंबर में हुई युवक की हत्या के मामले में गवाही पूरी हो गई है। एडीजे-6 चेतना चौहान की कोर्ट में गवाही पूरी होने के बाद अब मुकदमा बहस की दहलीज पर आ गया है। बहस पूरी होने के बाद इसमें निर्णय सुनाया जाएगा।
औंछा थाना क्षेत्र के अकबरपुरा मोहल्ला टंकी निवासी मनोज (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में 2 दिसंबर 2021 को मौत हो गई थी। उसका शव सुबह घर के कमरे में जमीन पर पड़ा मिला था। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा था। देखने में ऐसा लग रहा था कि हो सकता है उसने आत्महत्या की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी हत्या का राज खोल कर रख दिया था।
अवैध संबंधों में रोड़ा बनने की वजह से मनोज की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मनोज के भाई विनोद कुमार ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में बताया है कि मृतक की पत्नी खुशबू के गांव के ही रहने वाले अभिषेक मिश्रा के साथ संबंध थे। दोनों घंटों मोबाइल पर बातें किया करते थे। मनोज ने कई बार इसका विरोध भी किया था।
विज्ञापन
बेटी ने बताया पिता की हत्या का सच
आरोपी पत्नी खुशबू ने अपने प्रेमी अभिषेक के साथ मिलकर जिस रात पति मनोज की गला घोंटकर हत्या की थी, उस समय उसकी 7 वर्षीय बेटी रिया ने सब कुछ अपनी आंखों से देखा था। यह जानकारी परिजन की ओर से पुलिस को दी गई। कोर्ट में जब गवाही की बारी आई तो बेटी ने अपने पिता की हत्या का पूरा राज खोल कर रख दिया। बेटी ने अपने बयान में यह भी बताया कि उस घटना के बाद वह काफी डर गई थी। बाद में परिजन को उसने पिता की हत्या का सच बताया था। अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में गवाहों को पेश किया गया। विवेचक, लेखक, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, मुकदमे के वादी आदि की गवाही हुई। अग्रिम तिथि पर अब बहस होगी।