फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Termites ate away stamps worth Rs 88 lakh kept in the treasury

Treasury: दीमक खा गई कोषागार में रखे  88 लाख रुपये के स्टांप, एक-एक की कीमत पांच-पांच हजार रुपये

Thu, 13 Mar 2025 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Mar 2025 10:19 AM IST
सार

आगरा के कोषागार में रखे 88 लाख रुपये के स्टांप दीमक खा गई। यह सभी स्टांप पेपर 5-5 हजार रुपये मूल्य के थे। इन्हें पूर्व में ही निष्प्रयोज्य किया जा चुका है। लेकिन, इन्हें नष्ट नहीं किया जा सका। 

 

विज्ञापन
Termites ate away stamps worth Rs 88 lakh kept in the treasury
दीमक - फोटो : Meta AI

विस्तार

कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में 88 लाख रुपये के स्टांप पेपर दीमक खा गई। यह सभी 5 हजार रुपये के स्टांप थे। इनके अलावा 10 हजार से 25 हजार रुपये मूल्य के 21.86 करोड़ रुपये के स्टांप रद्दी हो गए हैं। इन्हें चलन से बाहर कर दिया है। इन्हें कैसे नष्ट किया जाएगा यह अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 10 हजार से 25 हजार रुपये के प्रदेश में 5,630 करोड़ रुपये के स्टांप निष्प्रयोज्य घोषित हो चुके हैं। इनके साथ ही आगरा कोषागार में 21 करोड़ 86 लाख 25 हजार रुपये के स्टांप पेपर भी रद्दी हो गए। इनमें 6.34 करोड़ रुपये के 10 हजार रुपये मूल्य के स्टांप, 8.67 करोड़ रुपये के 15 हजार रुपये मूल्य के स्टांप, 5.52 करोड़ रुपये के 20 हजार रुपये मूल्य के स्टांप और 1.31 करोड़ रुपये से अधिक 25 हजार रुपये मूल्य के स्टांप शामिल हैं। मुख्य कोषागार अधिकारी रीता सचान ने बताया कि निष्प्रयोज्य हुए स्टांप क्या करना है यह अभी तय नहीं हुआ। कैसे इनका निस्तारण होगा। इस संबंध में शासनादेश का इंतजार हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Holi 2025: ये है सोने की गुझिया...कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, प्री-ऑर्डर से हो रहीं तैयार; जानें क्या है इसकी खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन



दीमक ने नष्ट किए 5-5 हजार रुपये मूल्य के स्टांप
कोषागार में रखे-रखे 88 लाख रुपये के स्टांप पेपर दीमक खा गई। यह सभी स्टांप पेपर 5-5 हजार रुपये मूल्य के थे। इन्हें पूर्व में ही निष्प्रयोज्य किया जा चुका है। लेकिन, इन्हें नष्ट नहीं किया जा सका। जिन स्टांप को दीमक ने खराब किया इनकी छपाई 2016 से पूर्व की गई थी।

ये भी पढ़ें -  TCS Manager Suicide: मानव का वो दर्द...बहन बोली-पुलिस पर पूरा भरोसा, पत्नी निकिता को हाईकोर्ट से बड़ा झटका


पांच हजार से कम मूल्य स्टांप उपलब्ध
 मुख्य कोषागार अधिकारी रीता सचान के अनुसार सभी मूल्य के ई-स्टांप उपलब्ध हैं। इनके अलावा मैनुअल स्टांप में 10, 50, 100, 500 और एक हजार रुपये के स्टांप कोषागार में उपलब्ध हैं। सरकार ई-स्टांप को प्रोत्साहित कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed