{"_id":"619238d687e70b577677f389","slug":"tent-house-owner-dies-due-to-pickup-collision-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: पिकअप की टक्कर से टेंट हाउस संचालक की मौत, हादसे के बाद चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: पिकअप की टक्कर से टेंट हाउस संचालक की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
Mon, 15 Nov 2021 04:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Nov 2021 04:09 PM IST
सार
मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में रविवार रात को जीटी मार्ग पर हादसे में बाइक सवार टेंट संचालक की मौत हो गई। उसकी बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
जीटी रोड पर रविवार रात को हुआ हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में रविवार की रात जीटी मार्ग पर गिगौरा के पास पिकअप की टक्कर से टेंट संचालक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र ने पिकअप चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना भोगांव के आलीपुर खेड़ा निवासी अकील अहमद (49) जमथरी में टेंट हाउस का संचालन करते थे। रविवार की रात वह दुकान बंद करके बाइक से गांव जा रहे थे। जब वह जीटी रोड पर गांव गिगौरा के पास पहुंचे तभी पिकअप संख्या यूपी 84टी/8692 के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
पिकअप छोड़कर भागा चालक
चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर मौके से भाग गया। अकील की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पहचान करने के बाद अकील के परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पुत्र आदिल ने दुर्घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।