{"_id":"698c0a235f035134250c3246","slug":"tension-in-village-over-alleged-religious-conversion-during-satsang-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: धर्म परिवर्तन की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा, सत्संग के दौरान बढ़ा तनाव; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: धर्म परिवर्तन की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा, सत्संग के दौरान बढ़ा तनाव; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 11 Feb 2026 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:18 AM IST
सार
कथित धर्म परिवर्तन की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एक विशेष धर्म से जुड़े सत्संग का विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का हंगामा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खड़िया में मंगलवार दोपहर कथित धर्म परिवर्तन की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एक विशेष धर्म से जुड़े सत्संग का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों के हंगामे के बीच बाहर से आई महिलाएं अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर वहां से चली गईं।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी देवेंद्र पुत्र सुल्तान और लक्ष्मण पुत्र सुल्तान के आवास पर पिछले करीब तीन वर्षों से एक विशेष धर्म से जुड़ा सत्संग आयोजित किया जा रहा था। शुरुआत में ग्रामीणों ने इसे सामान्य धार्मिक आयोजन मानते हुए कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन हाल के दिनों में इसकी गतिविधियों को लेकर गांव में चर्चाएं तेज हो गई थीं।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों को सूचना मिली कि सत्संग के माध्यम से कुछ लोगों को कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया गया कि सत्संग में गांव की महिलाओं के साथ-साथ बाहर के क्षेत्रों से आई कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं। हंगामा बढ़ता देख बाहर से आई महिलाएं वहां से चली गईं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि सुल्तान की 19 वर्षीय बेटी दुर्गेश मानसिक रूप से अस्वस्थ है। परिजन उस पर भूत-प्रेत का साया होने की आशंका जताते हुए उसकी सलामती के लिए सत्संग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार फिलहाल धर्म परिवर्तन या उससे संबंधित किसी भी गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की गहन जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है। वहीं ग्राम प्रधान सोनू का कहना है की परिवार के लोग सत्संग करते है उनकी गतिविधी सामान्य नही है अन्य ग्रामीणो ने भी वताया है की वाहर से महिलाये यहां आती है।