{"_id":"660a14947e04ac5db503350c","slug":"tension-in-nagla-haveli-locality-after-the-murder-of-a-young-man-by-beating-him-with-a-rod-over-a-dog-dispute-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते के विवाद में युवक की हत्या: सरिया से पीट-पीटकर मार डाला जैकी, अब पुलिस के रवैये से परिजन नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते के विवाद में युवक की हत्या: सरिया से पीट-पीटकर मार डाला जैकी, अब पुलिस के रवैये से परिजन नाराज
Mon, 01 Apr 2024 07:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:27 AM IST
सार
नगला हवेली में युवक की हत्या के बाद तनाव है। ऐसे हालतों को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस और पीएसी लगाई गई है। परिवार के लोग पुलिस के रवैये से नाराज हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम ग्रह पर मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में कुत्ते के विवाद में सरिया से पीटकर युवक की हत्या के बाद नगला हवेली मोहल्ले में तनाव है। परिजन और पीड़ित परिवार के परिचितों में पुलिस के रवैये से नाराजगी है। उनका आरोप है कि न्यू आगरा थाने पहुंचने पर पुलिस का रवैया ठीक नहीं था।
परिजन का आरोप है कि पुलिस ने धमकाया। वारदात की वजह से बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। पुलिस ने कहा कि अगर, शव लेकर नहीं जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर देंगे। महिलाओं को वाहन में बैठा लिया। डीसीपी सिटी ने पहुंचकर मामला संभाला। उधर, दूसरी ओर आरोपी और पीड़ित परिवार पड़ोसी हैं। इस वजह से पुलिस और पीएसी लगा दी गई है।
मां और भाभी हो गईं बेहोश
नगला हवेली में झगड़े में जैकी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की भाभी और मां थाने पर रोते-रोते बेहोश हो गईं थीं। उन्हें पुलिसकर्मियों ने किसी तरह संभाला। इसके बाद घर पहुंचाया। जैकी अविवाहित था। पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज वायरल
जिस समय झगड़ा हुआ, उस समय का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इसमें नजर आ रहा है कि बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हैं। किसी ने हाथों में ईंट-पत्थर ले रखे हैं तो किसी ने डंडे पकड़े हैं। रास्ते से लोग भी निकल रहे हैं। कुछ ही देर में भगदड़ होने लगती है।