{"_id":"695ad491361319008c0582c0","slug":"tenders-worth-rs-110-crore-cancelled-after-allegations-of-irregularities-agra-news-c-25-1-agr1067-957045-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गड़बड़ी के आरोप के बाद 110 करोड़ के टेंडर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गड़बड़ी के आरोप के बाद 110 करोड़ के टेंडर निरस्त
विज्ञापन
आगरा। दागी फर्म को ठेका देने की शिकायतों के बाद सीएम ग्रिड योजना के तहत करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों के टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया के बाद काम शुरू होने से पहले ही टेंडर पर सवाल खड़े हो गए थे। शासन स्तर पर मामला पहुंचने के बाद जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। जांच कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक होने से पहले ही नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने टेंडर निरस्त कर दिए। अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम आवंटित करने की कवायद चल रही है।
मार्च में सीएम ग्रिड योजना के तहत टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार एनएच-19 तक 2.88 किमी
और सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार होते हुए मारुति एस्टेट तक 3.40 किमी
सड़क को मॉडल रोड बनाने की शासन ने घोषणा की थी। जुलाई में दोनों सड़कों के लिए टेंडर जारी किए गए। इसमें सड़कों से अतिक्रमण हटाकर चौड़ा करने के साथ ही डबल चैनल रोड बनाई जानी थी।
तार व पाइप भी डक्ट से होकर गुजरनी थी ताकि कभी नए केबल डालने के लिए सड़क न खोदनी पड़े। काम शुरू होता, इससे पहले टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार और सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट तक के हिस्से के टेंडर आवंटन पर मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक के पास शिकायत पहुंच गई। चूंकि मामला सीएम ग्रिड परियोजना से जुड़ा था, ऐसे में डीएम ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन
जांच पूरी होने के बाद भी काम आवंटन नहीं हो सका। इसी के बाद अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है। नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता निर्माण अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न कारणों की वजह से टेंडर प्रक्रिया में दिक्कत आ रही थी। इसी वजह से अब नए सिरे से टेंडर मंगाकर काम आवंटित किया जाएगा।
इन सड़कों के काम जारी
सीएम ग्रिड योजना के तहत तीन और सड़कों के टेंडर जारी हुए थे। इनमें हरीपर्वत चौराहे से रवि हॉस्पिटल-दिल्ली गेट से राजा मंडी स्टेशन तक का 1.25 किमी, बसई मंडी से इंदिरापुरम चौराहे तक 2 किमी, इंदिरापुरम चौराहे से होटल अमर तक 2.20 किमी सड़कों को मॉडल रोड बनाने का काम हो रहा है।