{"_id":"669b420aeeca32c4b70bd76d","slug":"tender-will-be-held-soon-for-the-second-corridor-of-agra-metro-2024-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो: 1526 करोड़ से बनेंगे 14 एलिवेटेड स्टेशन, जल्द होंगे टेंडर; पांच कंपनियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो: 1526 करोड़ से बनेंगे 14 एलिवेटेड स्टेशन, जल्द होंगे टेंडर; पांच कंपनियों ने किया आवेदन
Sat, 20 Jul 2024 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:20 AM IST
सार
आगरा मेट्रो के 14 एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण 1526 करोड़ से होगा। इसके लिए टेंडर 20 जुलाई को प्रस्तावित हैं। पांच कंपनियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का टेंडर 20 जुलाई को प्रस्तावित है। पांच कपंनियों ने आवेदन किए हैं। इसमें 1526 करोड़ रुपये से 14 एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। गर्डर बनाने के लिए रुनकता में मिक्सचर प्लांट भी लग गया है।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल सेवा काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसकी दूरी करीब 15 किमी है। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, कृषि मंडी और कालिंदी विहार में स्टेशन बनेंगे। टेंडर 20 को प्रस्तावित है। एक महीने बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। दो साल समय लगेगा। हाईवे के मध्य ट्रैक का निर्माण होगा और यमुना पर बने पुल के किनारे एक और पुल बनेगा। फ्लाईओवर के बराबर से ट्रैक बनाया जाएगा।

मिक्सचर प्लांट में बनने लगे गर्डर
रुनकता में मिक्सचर प्लांट बना है। यहां पर एलिवेटेड ट्रैक के लिए गर्डर का निर्माण किया जा रहा है। इसमें यू गर्डर की लंबाई करीब 30 मीटर होगी, जिसका वजन 170 टन होगा। कर्व गर्डर की लंबाई 28 मीटर और वजन 165 टन होगा। इनका निर्माण प्लांट में शुरू हो गया है। यहां गर्डर बनाकर स्टाक किए जाएंगे। जरूरत पर यहां से उठाकर ट्रैक पर लगाया जाएगा।

हाईवे के दोनों और के तीन लेन होंगे बंद
मेट्रो ट्रेन के पहले कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा पर बनेगा। पहला स्टेशन सर्विस रोड पर है, इसका कार्य शुरू हो गया है। यहां से ट्रैक घूमकर हाईवे के बीच से होकर बनेगा। इसके लिए फतेहाबाद रोड मॉडल अपनाया जाएगा। डिवाइडर से दोनों ओर से 4-4 मीटर बैरिकेडिंग की जाएगी। इसमें 6 लेन के हाईवे से तीन लेन बंद होंगे। सर्विस रोड के डिवाइडर को हटाकर चौड़ा किया जाएगा, जिससे वाहन गुजारे जाएंगे।