फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tender will be held soon for the second corridor of Agra Metro

आगरा मेट्रो: 1526 करोड़ से बनेंगे 14 एलिवेटेड स्टेशन, जल्द होंगे टेंडर; पांच कंपनियों ने किया आवेदन

Sat, 20 Jul 2024 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 10:20 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के 14  एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण 1526 करोड़ से होगा। इसके लिए टेंडर 20 जुलाई को प्रस्तावित हैं। पांच कंपनियों ने आवेदन किया है। 

 

विज्ञापन
Tender will be held soon for the second corridor of Agra Metro
आगरा  मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का टेंडर 20 जुलाई को प्रस्तावित है। पांच कपंनियों ने आवेदन किए हैं। इसमें 1526 करोड़ रुपये से 14 एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। गर्डर बनाने के लिए रुनकता में मिक्सचर प्लांट भी लग गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल सेवा काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसकी दूरी करीब 15 किमी है। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, कृषि मंडी और कालिंदी विहार में स्टेशन बनेंगे। टेंडर 20 को प्रस्तावित है। एक महीने बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। दो साल समय लगेगा। हाईवे के मध्य ट्रैक का निर्माण होगा और यमुना पर बने पुल के किनारे एक और पुल बनेगा। फ्लाईओवर के बराबर से ट्रैक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


 

मिक्सचर प्लांट में बनने लगे गर्डर
रुनकता में मिक्सचर प्लांट बना है। यहां पर एलिवेटेड ट्रैक के लिए गर्डर का निर्माण किया जा रहा है। इसमें यू गर्डर की लंबाई करीब 30 मीटर होगी, जिसका वजन 170 टन होगा। कर्व गर्डर की लंबाई 28 मीटर और वजन 165 टन होगा। इनका निर्माण प्लांट में शुरू हो गया है। यहां गर्डर बनाकर स्टाक किए जाएंगे। जरूरत पर यहां से उठाकर ट्रैक पर लगाया जाएगा।

 
विज्ञापन

हाईवे के दोनों और के तीन लेन होंगे बंद
 मेट्रो ट्रेन के पहले कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा पर बनेगा। पहला स्टेशन सर्विस रोड पर है, इसका कार्य शुरू हो गया है। यहां से ट्रैक घूमकर हाईवे के बीच से होकर बनेगा। इसके लिए फतेहाबाद रोड मॉडल अपनाया जाएगा। डिवाइडर से दोनों ओर से 4-4 मीटर बैरिकेडिंग की जाएगी। इसमें 6 लेन के हाईवे से तीन लेन बंद होंगे। सर्विस रोड के डिवाइडर को हटाकर चौड़ा किया जाएगा, जिससे वाहन गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed