{"_id":"656ae4aab2850de8ab0b5ccc","slug":"tender-for-three-more-stations-in-the-first-corridor-of-metro-train-know-where-stations-will-be-built-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: मेट्रो ट्रेन के पहले कॉरिडोर में तीन स्टेशनों का और हुआ टेंडर, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: मेट्रो ट्रेन के पहले कॉरिडोर में तीन स्टेशनों का और हुआ टेंडर, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन
Sat, 02 Dec 2023 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:32 PM IST
सार
पहले कॉरिडोर के लिए तीन स्टेशनों का और टेंडर हो गया है। ये तीनों स्टेशन एलिवेटेड हैं। इनके निर्माण में करीब 296 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का डिपो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा मेट्रो ट्रेन के प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। पहले कॉरिडोर के लिए तीन स्टेशनों का और टेंडर हो गया है। ये तीनों स्टेशन एलिवेटेड हैं। इनके निर्माण में करीब 296 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी कॉरिडोर में फरवरी से ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ट्रेन का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक है। इसकी दूरी करीब 14.5 किमी है। इसमें 13 स्टेशन हैं, जिसमें से 6 एलिवेटेड और 7 भूमिगत हैं। इनमें से एलिवेटेड बनने वाले आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन का टेंडर हो गया है। इनके निर्माण में 296 रुपये खर्च होंगे।
उन्होंने बताया कि दूसरे कॉरिडोर के लिए एलिवेटेड ट्रैक के लिए भी 1529.29 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ है। ऐसे में पहले कॉरिडोर के साथ दूसरे कॉरिडोर का कार्य भी लगभग साथ-साथ चलेगा। पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक 6 किमी की दूरी है। इसमें छह स्टेशन हैं, इनमें निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। फरवरी में इस रूट पर मेट्रो ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर महिला की तस्वीर, आगे लिखा था कुछ ऐसा....; दहशत में है पूरा परिवार