{"_id":"699fcea1994e926d9b06944e","slug":"tenant-shows-no-mercy-assaults-minor-girl-alone-at-home-blackmails-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती हो गई किशोरी: इमरान ने दरिंदगी की हदों को कर दिया पार, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती हो गई किशोरी: इमरान ने दरिंदगी की हदों को कर दिया पार, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Thu, 26 Feb 2026 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:10 AM IST
सार
आगरा में एक युवक ने घर में अकेली देखकर किशोरी के साथ दरिंदगी की। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से उसके फोटो और वीडियो बना लिए, जिसके बाद वो धमकी देकर शोषण करने लगा।
विज्ञापन
(सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में घर में अकेली किशोरी से किरायेदार युवक ने दुष्कर्म किया। मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बना लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने लगा। किशोरी गर्भवती हो गई। इस पर मां को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने आरोपी के परिजन से शिकायत की। आरोप है कि वह जान से मारने की धमकी देने लगे। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से ट्रांस यमुना क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर रह रही हैं। फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में वह निजी कार्य से बाहर गई हुई थीं। तभी बेटी घर पर अकेली थी। उसी मकान में किराए पर रहने वाला इमरान बेटी को कमरे में खींचकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदनामी के डर से बेटी ने किसी को कुछ नहीं बता सकी। आरोपी अब जयपुर चला गया। किशोरी के गर्भवती होने पर मां को पता चला। इस बारे में बताने पर आरोपी के परिजनों ने मारपीट की। इससे परिवार दहशत में है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।