{"_id":"62c1dcc81f224a6bb41aa929","slug":"tenant-assaulted-the-landlord-for-demanding-rent-four-injured-tundla-news-agr538879197","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया मांगने पर किराएदार ने मकान मालिक से की मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया मांगने पर किराएदार ने मकान मालिक से की मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
टूंडला। नगर के वृंदावन सिटी में मकान का किराया मांगने पर किराएदार ने अपने साथियों को बुलाकर मकान मालिक को पीट दिया। बचाने आए परिजनों को भी पीटा। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
आगरा रोड स्थित वृंदावन सिटी में जय सिंह के मकान में किराएदार रहता है। जयसिंह के मुताबिक पिछले 10 माह से उसने किराया नहीं दिया है। रविवार सुबह उन्होंने उससे किराया मांगा तो किराएदार ने अपने भाई और साथियों को बुला लिया। जहां उसने उनको गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
उन्हें बचाने पहुंचे उनके भतीजे बॉबी सहित घर की महिलाओं को भी पीटा। चार लोग घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।