{"_id":"6a25dea41e564a4ce601866b","slug":"ten-year-old-gautam-scores-half-century-takes-5-wickets-agra-news-c-365-1-sagr1044-108279-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दस साल के गाैतम ने बनाई हाफ सेंचुरी, झटके 5 विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दस साल के गाैतम ने बनाई हाफ सेंचुरी, झटके 5 विकेट
Mon, 08 Jun 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
गौतम और देव
आगरा। अंडर-14 के अभ्यास मैच में ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जुन क्रिकेट अकादमी फतेहाबाद को 113 रन से हरा दिया। मुकाबले में देव कुमार ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि महज 10 वर्षीय गौतम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में प्रभावित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ताज स्पोर्ट्स ने निर्धारित 40 ओवर में 10 विकेट पर 264 रन बनाए। देव कुमार ने 96 गेंदों में 118 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनके साथ 10 वर्षीय गौतम ने 53 रन का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 167 रन की शानदार साझेदारी की। अर्जुन अकादमी के रॉबिन बघेल ने चार और अरुण ने दो विकेट लिए। अंकित और अजमल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अर्जुन अकादमी 134 रन पर सिमट गई। अजमल ने 31, कृष्णा जादौन ने 25 और अंशु वर्मा ने 19 रन बनाए। ताज स्पोर्ट्स के गौतम ने पांच विकेट झटके। देवांश और देव कुमार ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मुगल ने एक विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।