Mathura: बारिश के बाद आंधी ने बरपाया कहर, पेड़ गिरने से 10 साल के बालक की मौत
मथुरा के सौंख में बेमौसम बारिश के बाद आंधी आफत बन आई। पेड़ गिरने से एक बालक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में बारिश के बाद मंगलवार को तेज रफ्तार से आई आंधी ने कहर बरपा दिया। सौंख क्षेत्र में खेत पर बाजरा की फसल को एकत्रित करने गए 10 साल के बालक की पेड़ गिरने की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर लेखपाल पहुंच गए।
मंगलवार की शाम को सौंख कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में आंधी चली। इस दौरान कस्बा के सहजुआ थोक निवासी उदय सिंह का 10 वर्षीय पुत्र दक्ष उर्फ भोला खेत गया हुआ था। वह खेत पर बाजरे की फसल को एकत्रित कर रहा था, तभी आंधी के कारण पेड़ गिर गया।
पेड़ के नीचे दबकर दक्ष की मौत
पेड़ के नीचे दक्ष दब गया। इससे दक्ष की मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर लेखपाल टेकचंद पहुंचे और दक्ष मौत की रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार कर हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
Agra: पिता ने 35 साल पहले पैरों में डाली थी बेड़ियां, अब मिली आजादी, नहीं देखी थी बाहर की दुनिया
आंधी से संकेतांक बोर्ड गिरा
आंधी से राजस्थान सीमा पर लगे संकेतांक बोर्ड गिर गया। कुम्हेर मार्ग स्थित करीब 35 पेड़ गिर गए। जिससे सौख-भरतपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचें चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने मार्ग से जेसीबी के द्वारा संकेतांक बोर्ड और पेड़ों को हटवाया। बिजली के पोल भी गिर गए। इससें विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
Firozabad: पत्नी ने नाम बदलकर की दूसरी शादी, पति समझता रहा लापता है, फिर सामने आया चौंकाने वाला सच
जिले में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। मंगलवार को भी मौसम खराब रहा। दिनभर बादल छाए रहे। शाम को तेज आंधी चली, जिससे खेतों में खड़ी फसल गिर गई है। तहसील गोवर्धन के 20 से अधिक गांवों में बारिश के कारण खरीफ की फसलें तबाह हो गई हैं। नुकसान देखकर किसान मायूस हैं।