फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten new cases of covid and five patients death data add on portal in agra

आगरा में कोरोना: पांच और मरीजों की मौत दर्ज, 24 घंटे में 10 नए संक्रमित मिले

Sun, 13 Jun 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Jun 2021 12:02 AM IST
सार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अस्पतालों में दम तोड़ने वाले मरीजों की मौत का ऑडिट एक महीने बाद भी जारी है। शनिवार को पांच मरीजों की मौतें और दर्ज होने से मृतक संख्या 448 पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में 10 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब एक्टिव केस 217 हैं।

विज्ञापन
ten new cases of covid and five patients death data add on portal in agra
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संक्रमण चरम पर रहा। उस माह 158 मरीजों की मौत हो गई। मई में संक्रमण घटा लेकिन 85 मौतें ऑडिट रिपोर्ट में और जुड़ गईं। जून में संक्रमण खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है लेकिन पिछले 12 दिनों में 27 मरीजों की मौतें दर्ज की गई हैं। शनिवार को पांच मौतें दर्ज हुईं। जिले में कुल मृतक 448 हो गए हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को 8431 मरीजों की जांच में 10 संक्रमित मिले हैं। 36 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक 10.35 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। कुल 25,788 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 25123 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 217 हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.42 है। शनिवार को सप्ताहांत कर्फ्यू लागू रहा। बाजार बंद रहने से कम लोग बाहर निकले। ऐसे में रविवार को भी संक्रमण में कमी की संभावना है। 
विज्ञापन


संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयारियां 
कोरोना वायरस की तीसरी लहर बच्चों पर भारी पड़ने की आशंका पर 200 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। शहर में 160 बेड और देहात के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 40 बेड के चार आइसोलेशन वार्ड तैयार हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज में 100 बेड, जिला अस्पताल में 60 बेड का आइसोलेशन वार्ड बन रहा है। देहात में खंदौली, बाह, सैंया और बरौली अहीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएंगे। 

एसएन मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का पीआईसीयू, जिला अस्पताल में 20 बेड और सीएचसी पर दो-दो बेड के पीआईसीयू भी बनेंगे। वार्ड लगभग तैयार हैं। उपकरण और ऑक्सीजन की सप्लाई से संबंधित काम किए जा रहे हैं। शासन से उपकरण आना शुरू हो गए हैं। 20 जून तक लगभग सभी वार्ड तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed