फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten lakh earthen lamps were sold in Agra On day of consecration of Ram Lala

राम आए... अच्छे दिन लाए: बाह में बिके 10 लाख मिट्टी के दीये, दिवाली से पांच गुना बिक्री और दोगुना मिले दाम

Tue, 23 Jan 2024 03:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 03:27 PM IST
सार

अयोध्या में राम आए और आगरा के कुम्हारों के अच्छे दिन लाए। यहां बाह क्षेत्र में 10 लाख मिट्टी के दीये बिके। दिवाली से पांच गुना बिक्री हुई और दोगुना दाम मिले। 

विज्ञापन
ten lakh earthen lamps were sold in Agra On day of consecration of Ram Lala
राम आए... अच्छे दिन लाए: बाह में बिके 10 लाख मिट्टी के दीये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव ने ताजनगरी आगरा के कुम्हारों के अच्छे दिन ला दिए। बाह क्षेत्र में पांच दिनों में 10 लाख से ज्यादा दीये बिके हैं। दाम भी अच्छे मिले हैं। प्रकाश पर्व दिवाली पर बाह में 60 रुपये में 100 दीये बिके थे। जरार के नेत्रपाल प्रजापति, बिजकौली के रूप सिंह, बिजौली के राजेंद्र ने बताया कि पांच दिन पहले 70 रुपये में 100 दीये बिके थे। रविवार को 150 रुपये में 100 दीये और सोमवार को 200 रुपये में 100 दीये बिके। 

विज्ञापन


बाह , जैतपुर, जरार, भदरौली, पिनाहट के बाजारों में दीपकों की मांग और बिक्री ज्यादा रही। धोबई, बिजौली, जरार, जैतपुर, बिजकौली, सिधावली, डेरक, पुराकनेरा आदि 20 गांवों में मिट्टी के बर्तनों का काम होता है। सीमा, हाकिम सिंह, कमलेश, जनवेद ने बताया कि अनुमान है कि पांच दिन में 10 लाख से ज्यादा दीपक बिके हैं। 

विज्ञापन

ब्रथला कुंड पर 3100 दीपक जलाकर श्रीराम महोत्सव मनाया

सैंया ब्रथला कुंड स्थित प्राचीन बाबा लीला विलास भगवान के परिसर में 3100 दीपकों के साथ गायत्री दीप यज्ञ कर भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा मनाई गई। मदिर के महंत महेश गिरि जी महाराज व खंड संघ चालक डॉ. आनंद प्रकाश त्यागी ने सैंकड़ो लोगों ने दीप जलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


एत्मादपुर में श्री शंकट हरण महादेव, श्रीराम चन्द्र मंदिर, माता पथवारी, रामेश्वर मंदिर, शिवशक्ति, गंगा महारानी, बिहारी जी सहित अन्य मंदिरों में अखंड रामायण व सुंदरकांड के पाठ के बाद भंडारा हुआ। दीपदान किया गया। बाजारों को सराफा कमेटी व व्यापार मंडल ने केसरिया झंडों से सजाकर राममय कर दिया। सरकारी कार्यालयों को भी रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed