फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten ineligible were given the benefit of PM Awas Yojana in etah

अपात्रों को आवास: गरीबों के आशियाने हुआ अमीरों के नाम, जांच के बाद सचिव निलंबित

Fri, 24 Feb 2023 02:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 02:21 AM IST
सार

मुख्य विकास अधिकारी एके वाजपेयी ने बताया कि पीडी और बीडीओ के स्पष्टीकरण मिले हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 
 

विज्ञापन
Ten ineligible were given the benefit of PM Awas Yojana in etah
पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में विकासखंड सकीट क्षेत्र की ग्राम पंचायत इशारा पूर्वी में प्रधान और सचिव ने रिश्वतखोरी के जरिए दस अपात्रों को पीएम आवास योजना का लाभ दिला दिया। इसमें सचिव को निलंबित किया गया है। वहीं ग्राम प्रधान को नोटिस दिया गया है। जबकि पीडी, बीडीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर की संलिप्तता मिलने पर भी नोटिस देने तक ही कार्रवाई सीमित है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत इशारा पूर्वी में अपात्रों को पीएम आवास देने की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष को जांच करने के निर्देश दिए। इनकी जांच में कुल दस व्यक्तियों को अपात्र पाया गया। ग्राम पंचायत सचिव बलराम ने प्रधान मनीषा देवी के माध्यम से अपात्र व्यक्तियों से रुपये लेकर प्रधानमंत्री आवास का पात्र बनाकर लाभ दे दिया।
विज्ञापन


इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव बलराम यादव और ग्राम प्रधान मनीषा देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को विभागीय कार्रवाई करते हुए ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया गया है। वहीं ग्राम प्रधान के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अपात्रों को आवास देने के मामले में पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, बीडीओ शैली गोविल और कंप्यूटर ऑपरेटर सुधीर कुमार की भी संलिप्तता पाई गई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी एके वाजपेयी ने तीनों को नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन इस मामले में अधिकारियों पर आंच न आने पाए। इसको लेकर कार्रवाई नोटिस देने तक ही सीमित रही। मुख्य विकास अधिकारी एके वाजपेयी ने बताया कि पीडी और बीडीओ के स्पष्टीकरण मिले हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed