फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten gangsters identified property will be attached soon list prepared

आगरा में 10 गैंगस्टर चिन्हित: जल्द ही इनकी संपत्ति की जाएगी कुर्क, सूची की गई तैयार

Sat, 04 Mar 2023 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 09:28 AM IST
सार

पुलिस डेढ़ साल में 14 गैंगस्टर की 40 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। अब 10 और गैंगस्टर चिन्हित किए गए हैं, जिन पर जल्द एक्शन लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Ten gangsters identified property will be attached soon list prepared
पुलिस आयुक्त कार्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नकली छेना पाउडर बेचने के मामले में आरोपी पप्पू कुशवाहा की 3.30 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर दिया। अब 10 से अधिक की सूची और तैयार है। जल्द ही इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। डेढ़ साल में पुलिस 14 गैंगस्टर की 40 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि अपराध करके जो भी संपत्ति अर्जित करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चाहे आरोपी खाद्य पदार्थ की मिलावट में शामिल हो या फिर खनन माफिया, भाड़े पर हत्या करने वाले, बैंक की धोखाधड़ी करने वाले। इन पर पहले गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत संपत्ति जब्त की जाएगी। कई और गैंगस्टरों की संपत्ति को जब्त करने के लिए चिह्नित किया है।
विज्ञापन

इनकी संपत्ति हुई जब्त


दिनांक- गैंगस्टर नाम - संपत्ति कीमत
8 सितंबर 2021 - सिकंदरा के पंचवटी कालोनी निवासी अमित मित्तल - 90 लाख रुपये

22 अप्रैल 2022- मंटोला के टीला अजमेरी खां निवासी सटोरिया आरिफ उर्फ गुड्डू उर्फ शाकिर- 3.40 करोड़ रुपये
3 जून 2022 - नकली मोबिल में आरोपी छत्ता के हकीमा गली निवासी सनी अहमद कुरैशी और गुदड़ी मंसूर खां निवासी सारिक अहमद- 3.5 करोड़

6 जून 2022 - जगदीशपुरा के भगत की झोपड़ी निवासी सटोरिये सनी कबाड़िया- 3 करोड़ रुपये
11 जून 2022- हरीपर्वत के टीला माईथान निवासी नीरज गुप्ता - 2.50 करोड़ रुपये

13 जून 2022- मंटोला के ढोलीखार निवासी सरीफुद्दीन उर्फ सरीफ -37 लाख रुपये
29 अगस्त 2022 - छत्ता के बेलनगंज निवासी मेनाज उर्फ मनोज उर्फ मेनाजुद्दीन, हकीमा गली निवासी शानू उर्फ नदीमुद्दीन और निक्की उर्फ अरबाजुद्दीन - 2.89 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सितंबर 2022- कमला नगर निवासी अंकुश मंगल उर्फ अंकुश अग्रवाल- 3.03 करोड़ रुपये
26 नवंबर 2022- छत्ता की पातीराम गली निवासी शान उर्फ सन्नो- 16.43 करोड़ रुपये

19 जून 2022 - शाहगंज के पृथ्वीनाथ फाटक निवासी संदीप कुमार - 1.15 लाख रुपये
2 मार्च 2023 - नकली छेना पाउडर बनाने के आरोपी पप्पू कुशवाहा - 3.30 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed