फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten council schools have been included within the municipal corporation limits.

Agra News: नगर निगम सीमा में 10 परिषदीय स्कूल जुड़े

Tue, 06 Jan 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Ten council schools have been included within the municipal corporation limits.
आगरा नगर निगम
आगरा। नगर निगम सीमा के विस्तार ने नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में सालों से चली आ रही शिक्षक समस्या का समाधान कर दिया है। नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय अब शिक्षक विहीन नहीं रहे।
विज्ञापन

सीमा विस्तार के बाद नगर क्षेत्र में शामिल हुए 10 परिषदीय विद्यालयों से प्राप्त 28 शिक्षकों को नगर क्षेत्र के उन विद्यालयों में समायोजित किया गया है जो पहले शिक्षक विहीन थे। नगर क्षेत्र में अब कुल 143 परिषदीय विद्यालय हो गए हैं। इसके अलावा दो अशासकीय विद्यालय भी नगर निगम की सीमा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2011 के बाद से नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में नई शिक्षक भर्तियां नहीं हुई हैं। नगर निगम सीमा में संचालित 133 स्कूलों में करीब 17 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी 95 शिक्षकों पर थी। 28 विद्यालय पूरी तरह शिक्षक विहीन थे। नगर निगम सीमा विस्तार के बाद नगर क्षेत्र में शामिल हुए 10 परिषदीय विद्यालयों को 28 शिक्षक शहरी क्षेत्र में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 25 शिक्षक और विभाग में विभिन्न पटलों पर सेवाएं दे रहे 3 शिक्षकों को शिक्षक विहीन स्कूलों में समायोजित कर दिया गया है। इससे नगर क्षेत्र का कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रहा। नगर के खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि नगर निगम सीमा के विस्तार में बिचपुरी क्षेत्र के पांच और बरौली अहीर क्षेत्र के 7 विद्यालय शामिल किए गए हैं। इनमें 10 परिषदीय और 2 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय हैं।


जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड के बताया कि नगर क्षेत्र में पहले 133 परिषदीय विद्यालय थे। अब यह विद्यालय 143 हो गए हैं। इससे शिक्षक विहीन विद्यालयों की समस्या समाप्त हो गई है। वहीं 69 स्कूल में एक-एक शिक्षक के सहयोग के लिए शिक्षा मित्र व अनुदेशक लगाए गए हैं।

ये विद्यालय हुए नगर सीमा में शामिल
बिचपुरी के विद्यालय
- पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबरपुर कंपोजिट
- पूर्व प्राथमिक विद्यालय नगला अलबतिया
- पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहतौरा कंपोजिट
- प्राथमिक विद्यालय दहतौरा द्वितीय
- सर्व हितकारी जूनियर हाईस्कूल (अशासकीय सहायता प्राप्त)

बरौली अहीर के विद्यालय
- प्राथमिक विद्यालय तोरा
- कवि रत्न जूनियर हाईस्कूल तोरा
- प्राथमिक विद्यालय कलाल खेड़िया
- प्राथमिक विद्यालय कहरई
- उच्च प्राथमिक विद्यालय कहरई
- प्राथमिक विद्यालय चमरौली
- उच्च प्राथमिक विद्यालय चमरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed