फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten accused arrested in case of attack on Seva Bharati office in agra

आगरा: सेवा भारती कार्यालय पर हमले के 10 आरोपी भेज गए जेल, बलवा और डकैती का मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Dec 2021 12:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Dec 2021 12:46 PM IST
सार

आगरा के मोतीकुंज स्थित सेवा भारती के कार्यालय पर रविवार रात आठ बजे पथराव किया गया था। इसमें कार्यालय प्रभारी शिवम सहित चार कार्यकर्ता घायल हो गए। शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों ने टोकने पर हमला बोला था।

विज्ञापन
ten accused arrested in case of attack on Seva Bharati office in agra
घटना के बाद इलाके में पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी के मोती कुंज स्थित सेवा भारती के कार्यालय पर पथराव और कार्यकर्ताओं से मारपीट-लूटपाट के मामले में 52 के खिलाफ बलवा, कार्यालय में घुसकर मारपीट, डकैती, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से 10 आरोपियों को पुलिस ने रविवार आधी रात बाद गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। मोहल्ले में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात है। मुख्य आरोपी भोलू उर्फ हाऊ और चिना कुरैशी फरार हैं।

विज्ञापन

रविवार रात को सेवा भारती के कार्यालय के बाहर शराब पीकर गालीगलौज करते युवकों ने टोकने पर बवाल किया था। आरोप है कि कार्यालय पर पथराव कर दिया था। कार्यकर्ता विकास को पीटा था। बचाने आए अन्य कार्यकर्ताओं शिवम सहित अन्य की भी पिटाई की थी। इसकी जानकारी पर थाना लोहामंडी पर भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए थे। कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था।
विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। क्षेत्र में फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों में सैयदपाड़ा निवासी अकबर, अनवर, बंटू, शकील, आरिफ, आलमगंज निवासी राशिद, वकील, मोहसिन, मुईन और नौबस्ता निवासी राजा हैं। उनको सोमवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। इसकी जानकारी पर भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी कर दी। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।

यह दर्ज हुआ मुकदमा
मामले में नरेंद्र सिंह ने थाना में तहरीर दी। इसमें कहा कि मोतीकुंज बिल्लोचपुरा में सेवा भारती की ओर से संचालित डॉ. हेडगेवार शिक्षा केंद्र का कार्यालय संचालित है। यहां पर छात्र रहते हैं। कार्यालय के बाहर और आसपास क्षेत्र के असामाजिक तत्व के लोग शराब पीते हैं। गालीगलौज और मारपीट करते हैं। इसका छात्र विरोध करते हैं। इससे असामाजिक तत्व रंजिश मानने लगे हैं। 

रविवार शाम को भोलू उर्फ हाऊ, चिना कुरैशी अपने 4-5 साथियों के साथ कार्यालय में आ गए। जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की। एक छात्र विकास को ले जाने लगे। विरोध करने पर मोहल्ले से 40-50 लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। हमला कर दिया। नरेंद्र भी आ गया। उन पर भी हमला किया गया। हमले में शिवम, विकास, कृष्णकांत, शक्तिमान और कौशल घायल हो गए। आरोप लगाया कि हमलावर नरेंद्र और शक्तिमान के मोबाइल, शिवम और कौशल के आधार कार्ड लूटकर ले गए।

मोती कुंज-बिल्लोचपुरा में पसरा रहा सन्नाटा
मामले में भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय सहित भाजपा कार्यकर्ता, बजरंग दल और भाजयुमो कार्यकर्ता रविवार रात थाने पर पहुंच गए थे। वह रात 11 बजे तक थाने पर डटे रहे थे। पुलिस ने रात में मुकदमे की जानकारी दी थी। इसके बाद ही कार्यकर्ता थाने से हटे थे। उधर, मोती कुंज में पुलिस तैनात की गई है। सोमवार को भी क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी के फुटेज देखे। इसके बाद 10 आरोपियों को चिह्नित करके गिरफ्तारी की गई। 

पहले भी जेल जा चुके हैं तीन आरोपी
पुलिस ने बताया कि दस आरोपियों में से तीन पहले भी जेल जा चुके हैं। इनमें अकबर के खिलाफ वर्ष 2015 में लूट और 2020 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसी तरह वकील के खिलाफ वर्ष 2018 में दहेज के लिए मृत्यु का मुकदमा दर्ज हुआ था। बंटू के खिलाफ वर्ष 2015 में थाना हरीपर्वत में आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। तीनों आरोपियों को पूर्व में जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed