{"_id":"64272f4a8c07f5716d031a64","slug":"tempo-overturned-due-to-truck-collision-one-killed-kasganj-news-c-25-1-109649-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, एक की मौत
Sat, 01 Apr 2023 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम नगला ढक के समीप ट्रक की टक्कर से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सड़क हादसे में मौत राजपाल (45) निवासी अखपुरा गंगीरी जनपद अलीगढ़ की हुई। वह अपने साथी चंद्रपाल निवासी नगला भूड़, हरिओम निवासी मनसई के साथ बदायूं के ग्राम कनैन से अपने गांव जा रहे थे। टेंपो को रिंकू निवासी मोहनपुर चला रहा था। जब टेंपो नगला ढक के समीप पहुंचा तो उसे पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो अनियंत्रित हो गया। चालक ने उसे नियंत्रित करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। टेंपो सड़क किनारे पहुंचकर पलट गया। टेंपो के पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीर और ग्रामीणें ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां राजपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी पर मृतक एवं घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।