फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tempo driver changed goods of shoe traders in agra

आगरा: कंपनी के कार्टन में भर दिए पुराने जूते, तीन लाख माल लेकर टेंपो चालक फरार

Tue, 10 Nov 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver changed goods of shoe traders in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बुकिंग ऑफिस से तीन लाख का माल लोड कराकर टेंपो चालक ने बदल दिया। कंपनी के कार्टन में पुराने जूते भर दिए। राजस्थान में माल की डिलीवरी होने पर व्यापारियों को जानकारी हुई। उन्होंने ट्रांसपोर्टर से शिकायत की। इसके बाद थाना एमएम गेट में तहरीर दी गई। चालक फरार हो गया है।

विज्ञापन


आगरा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि हींग की मंडी के जूता व्यापारी राजस्थान की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से अपना माल जयपुर और आसपास के जिलों में भेजते हैं। कंपनी का बुकिंग ऑफिस मोती कटरा में है, जबकि ब्रांच ऑफिस जीवनी मंडी में है। बुकिंग ऑफिस से माल ब्रांच ऑफिस में लोडिंग टेंपो के माध्यम से भेजा जाता है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- दोस्ती में दगाबाजी: पति का दोस्त निकला पत्नी का हत्यारा, पूछताछ में उगला चौंकाने वाला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले छह व्यापारियों का माल लेकर एक लोडिंग टेंपो चालक जीवनी मंडी ऑफिस पर गया था। इसके बाद यहां से माल जयपुर के लिए कंटेनर में लोड कराया गया। जूते के 21 कार्टन थे। जब माल खरीदने वाले व्यापारियों ने कार्टन खोले तो उनमें बेकार माल निकला। कार्टन पर मार्का अधिकृत कंपनी के ही थे। इस पर व्यापारियों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी से शिकायत की। 

कंपनी के बुकिंग एजेंट अनिल अरोड़ा ने थाना एमएम गेट में शिकायत की है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। दीपक शर्मा का कहना है कि लोडिंग टेंपो चालक ने तीन लाख का माल बदल दिया, जबकि वह एक अन्य कंपनी के 23 कार्टन लेकर चला गया है। इस माल की कीमत भी तकरीबन तीन लाख रुपये है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सीओ कोतवाली दीक्षा सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांच की जा रही है। थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed