{"_id":"6a417c412f57faa8a1080d1d","slug":"temple-mla-agra-news-c-25-1-noi1052-1096215-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सामाजिक ताने बाने को मजबूत कर रहीं भागवत कथाएं, गौंसिली के ठाकुर जी मंदिर क्षेत्र में भागवत कथा के समापन मौके पर बोलीं विधायक पक्षालिका सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सामाजिक ताने बाने को मजबूत कर रहीं भागवत कथाएं, गौंसिली के ठाकुर जी मंदिर क्षेत्र में भागवत कथा के समापन मौके पर बोलीं विधायक पक्षालिका सिंह
बाह: गौंसिली की भागवत कथा में व्यासपीठ का सम्मान करती बाह की विधायक पक्षालिका सिंह
Link Copied
बाह। गौंसिली के ठाकुर जी मंदिर क्षेत्र में भागवत कथा के समापन पर डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने सुदामा चरित्र व सुखदेव विदाई का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मित्रता में गरीबी और अमीरी नहीं देखनी चाहिए। मित्र एक दूसरे का पूरक होता है। भगवान कृष्ण ने अपने बचपन के मित्र सुदामा की गरीबी को देखकर रोते हुए अपने राज सिंहासन पर बैठाया और उन्हें उलाहना दिया कि जब गरीबी में रह रहे थे तो अपने मित्र के पास तो आ सकते थे, लेकिन सुदामा ने मित्रता को सर्वोपरि मानते हुए श्रीकृष्ण से कुछ नहीं मांगा। उन्होंने बताया कि सुदामा चरित्र हमें जीवन में आई कठिनाइयों का सामना करने की सीख देता है। सुदामा ने निस्वार्थ समर्पण ही असली मित्रता है। वहीं भागवत कथा का अमृतपान कर व्यासपीठ को नमन करने के बाद बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया कि भागवत कथा एवं धार्मिक आयोजन सामाजिक ताने बाने को मजबूत करने की सीख देती हैं। इधर, बिक्रमपुर गांव में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को रवीता शास्त्री ने प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर ज्ञान और ध्यान से जितना प्रभावित होते हैं, उससे कहीं अधिक भक्ति की पुकार से। यदि भक्त सच्चा हो तो विपरीत परिस्थितियां भी उसे भगवान की भक्ति से विमुख नहीं कर सकतीं। इस दौरान परीक्षत मनोज कुमार, कुसुम देवी, यज्ञपति खेलन सिंह, विद्या देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।