फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temple Access Row Sparks Fifth Day Protest in Agra Women Stage 5-Hour Demonstration

महाशिवरात्रि पर मंदिर का रास्ता बंद: पांचवें दिन भी बवाल, पांच घंटे हुआ हंगामा; DM से मिलने पर बनी सहमति

Mon, 16 Feb 2026 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 10:00 AM IST
सार

खंदारी के बापू नगर में बेशकीमती जमीन पर कब्जे का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना से वंचित करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने हंगामा किया।

विज्ञापन
Temple Access Row Sparks Fifth Day Protest in Agra Women Stage 5-Hour Demonstration
बेशकीमती जमीन पर कब्जे का विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदारी के बापू नगर में बेशकीमती जमीन पर कब्जे का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना से वंचित करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने हंगामा किया। उन्होंने दिवाकर समाज की बगीची में बने मंदिर का रास्ता खोलने की मांग की। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची। करीब 5 घंटे बाद सहमति बनी कि समाज के लोग सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन


बापू नगर में दिवाकर बगीची के सामने 809 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जे के लिए लघुवाद न्यायालय में वर्ष 1981 से वाद चल रहा था। वर्ष 2023 में कोर्ट ने वादी लोकेश गुप्ता आदि को कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। मगर बगीची के बराबर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित थीं। लोगों ने विरोध किया। इस पर 12 फीट चाैड़ा और 76 फीट लंबा रास्ता छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इससे ही दिवाकर बगीची में जाने के लिए रास्ता भी दिया गया। इसके बाद जमीन पर पुलिस फोर्स और कोर्ट अमीन की माैजूदगी में कब्जा दिलाया गया। तब से लोग कार्रवाई को गलत बताते हुए हंगामा कर रहे हैं। पुलिस पर भी आरोप लगाए गए हैं। क्षेत्र की बेबी दिवाकर, नीलम शर्मा आदि का कहना है कि बगीची में शिवजी, हनुमान, काली माता का मंदिर है। मंदिर में लोग पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। मगर बगीची के मुख्य रास्ते को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को महाशिवरात्रि पर महिलाएं पूजा के लिए आई थीं। मगर बगीची के जाने के मुख्य रास्ते को दीवार बनाकर बंद कर दिया गया। बीच में बने गेट पर ताला लगा था। इससे आक्रोश फैल गया। महिलाओं ने हंगामा कर दिया, सड़क आ गईं। वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां पहले से पुलिस बल तैनात है। हंगामे की सूचना पर आसपास थानों की पुलिस, एडीसीपी हिमांशु गाैरव, सीओ एलआईयू सहित अन्य पहुंच गए। खंदारी मार्ग पर जाम लग गया।

कांग्रेस पदाधिकारी भी पहुंचे
मामले की जानकारी पर कांग्रेस पदाधिकारी भी पहुंच गए। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि 50 साल से डाॅ. भीमराव आंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई थीं। प्रतिमाओं के आगे दीवार कर दी गई। मंदिर के चारों तरफ भी दीवार कर दी गई। लोग पूजा-अर्चना तक नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे।


पुलिस ने वितरित कराई आदेश की प्रति
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाया गया है। बगीची में जाने के लिए रास्ता भी छोड़ा गया है। मगर लोग पूर्व के रास्ते को ही खोलने की मांग कर रहे हैं। लोगों को कोर्ट का आदेश पढ़कर सुनाया जा चुका है। आदेश के प्रति भी वितरित की गई। लोगों को यह भी बताया गया कि प्रकरण उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में विचाराधीन है। लोग प्रकरण के संबंध में उच्च न्यायालय इलाहाबाद जा सकते हैं। लोगों के हंगामे को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस लगाई गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed