{"_id":"68223465c51c746b070d9337","slug":"temperature-reached-above-40-degrees-four-tourists-fell-at-taj-mahal-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पारा पहुंचा 40 पार...ताजमहल पर चार पर्यटक चक्कर खाकर गिरे, बच्चा हुआ चोटिल; माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पारा पहुंचा 40 पार...ताजमहल पर चार पर्यटक चक्कर खाकर गिरे, बच्चा हुआ चोटिल; माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Tue, 13 May 2025 12:07 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 13 May 2025 12:07 AM IST
सार
आगरा में गर्मी फिर प्रकोप ढहा रही है। पारा 40 पार कर गया है। ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक गर्मी के चलते बेहाल हैं। चिलचिलाती धूप में पर्यटक चक्कर खाकर गिर रहे हैं। माैसम विभाग की मानें तो मंगलवार को पारा और बढ़ेगा।
विज्ञापन
ताज पर गर्मी से परेशान पर्यटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में एक बार फिर गर्मी बढ़ने से सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। धूप और गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि का अनुमान है। गर्म हवा चलने और 15 मई से लू चलने की संभावना मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है।
मई माह में अधिक गर्मी का आगाज हो जाता है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण हवा, बादल और बारिश ने अधिकतम तापमान को 35-36 डिग्री के मध्य रखा, जिससे गर्मी का अहसास नहीं हो रहा था। शनिवार से अधिकतम तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा। 38-39 डिग्री के स्तर को पार कर सोमवार को पार 40.7 डिग्री तक पहुंच गया। दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पर्यटक नहीं झेल पाए गर्मी
ताजमहल देखने आए चार पर्यटक गर्मी नहीं झेल पाए। इनकी हालत बिगड़ गई। इन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हापुड़ से आए चार साल के बच्चे के पिलर से टकरा जाने से नाक में चोट लग गई। इसकी ड्रेसिंग कराई गई। इंदौर के प्रसिद्ध नारायण को गर्मी से उल्टी और दस्त, छत्तीसगढ़ की रितु और आंध्रप्रदेश की पद्मावथी का रक्तचाप कम होने से चक्कर आने लगे। इस पर इनको एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। केरल के मोहम्मद जमाल पश्चिमी गेट से प्रवेश करते बेहोश हो गए।
इनको ताजमहल स्थित डिस्पेंसरी लेकर गए, जहां जांच में इनका रक्तचाप कम मिला। प्राथमिक उपचार से इनकी हालत में सुधार हुआ। हापुड़ से ताजमहल देखने आए पर्यटक आमिर खान का बच्चा तैमूर खान (4) पश्चिमी गेट प्रवेशद्वार के पास रोड पर लगे पिलर से टकराकर घायल हो गया। नाक से खून निकलने पर परिवार के लोग घबरा गए। इस पर उसे एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल भेजा गया।
सबसे गर्म शहर
बांदा- 43.4
मुरादाबाद- 41.2
उरई और वाराणसी बीएचयू- 41.1
आगरा- 40.7
प्रयागराज- 40.6