Agra Weather News: जून में हर दिन बढ़ रहा तापमान, दो दिनों में 45 डिग्री करेगा पार, लू के थपेड़े भी पड़ेंगे
Weather News: आगरा में जून में हर दिन तापमान बढ़ रहा है। यहां अगले दो दिनों में पारा 45 डिग्री पार करने की संभावना है। साथ ही लू के थपेड़े भी झेलने पड़ेंगे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जून माह में लगभग हर दिन तापमान बढ़ रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री तो अधिकतम 41.4 डिग्री रहने की संभावना है। यहां सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सूबे में दूसरे स्थान पर रहा। 42 डिग्री के साथ झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू चलने का पूर्वानुमान बताया है।
बारिश के बाद भी 40 तक पहुंचा तापमान
बताते चलें कि एक जून को यहां का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री था। दो जून को 36.5 डिग्री पहुंचा। तीन और चार जून को बारिश के बाद भी पारे ने 38 से 40 डिग्री तक का सफर भी तय कर लिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो दिनों तक पारा और चढ़ेगा।
यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो
मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आठ जून यानी बृहस्पतिवार तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। साथ ही लोगों को लू के थपेड़े भी झेलने पड़ेंगे। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि न होने से फिलहाल रात को राहत है लेकिन आने वाले दिनों में यह भी बढ़ेगा।