फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   temperature increasing every day in June In Agra there is no hope of relief for next two days

Agra Weather News: जून में हर दिन बढ़ रहा तापमान, दो दिनों में 45 डिग्री करेगा पार, लू के थपेड़े भी पड़ेंगे

Wed, 07 Jun 2023 03:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 03:55 PM IST
सार

Weather News: आगरा में जून में हर दिन तापमान बढ़ रहा है। यहां अगले दो दिनों में पारा 45 डिग्री पार करने की संभावना है। साथ ही लू के थपेड़े भी झेलने पड़ेंगे। 

विज्ञापन
temperature increasing every day in June In Agra there is no hope of relief for next two days
धूप से बचने को छाता लेकर ताजमहल में घूमते पर्यटक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जून माह में लगभग हर दिन तापमान बढ़ रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री तो अधिकतम 41.4 डिग्री रहने की संभावना है। यहां सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सूबे में दूसरे स्थान पर रहा। 42 डिग्री के साथ झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू चलने का पूर्वानुमान बताया है।

विज्ञापन

बारिश के बाद भी 40 तक पहुंचा तापमान

बताते चलें कि एक जून को यहां का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री था। दो जून को 36.5 डिग्री पहुंचा। तीन और चार जून को बारिश के बाद भी पारे ने 38 से 40 डिग्री तक का सफर भी तय कर लिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो दिनों तक पारा और चढ़ेगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आठ जून यानी बृहस्पतिवार तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। साथ ही लोगों को लू के थपेड़े भी झेलने पड़ेंगे। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि न होने से फिलहाल रात को राहत है लेकिन आने वाले दिनों में यह भी बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed