फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temperature Increase april Weather Reoprt For Next two Days In tajmahal city agra Up

Taj Mahal: पारा 40 डिग्री के हुआ पार, ताजमहल में संगमरमर दहका...; बेहोश हुई मॉडल

Thu, 13 Apr 2023 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 10:15 AM IST
सार

मौसम ने बुधवार को तल्ख तेवर दिखाए। तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते गर्म हवाओं ने दिनभर लोगों को परेशान किया। आगरा के स्मारकों में दोपहर के समय पर्यटकों की संख्या में खासी कमी आई। वहीं ताजमहल के मुख्य मकबरे पर सैलानीनजर नहीं आए। ठंडे पानी के लिए भी मारामारी रही।

विज्ञापन
Temperature Increase april Weather Reoprt For Next two Days In tajmahal city agra Up
ताजमहल पर गर्मी से बचने का उपाए करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसमान से बरसती आग और उसमें दहकता संगमरमर, जब ऐसे मौसम में मॉडल्स का दल बुधवार को ताजमहल आया तो गर्मी से बेहाल हो गया। इस दल में शामिल एक मॉडल ताजमहल परिसर में बेहोश हो गई, जिसे एएसआई कर्मचारियों और सीआईएसएफ जवानों की मदद से बाहर पूर्वी गेट तक ले जाया गया। एंबुलेंस से मॉडल को निजी अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री ऊपर है। प्रदेश के गर्म शहरों में आगरा पांचवें नंबर पर रहा। इस गर्मी के कारण ताजमहल में डायना बेंच पर फोटोग्राफी कराने वाले पर्यटक दोपहर में नजर नहीं आए। अन्य दिनों में यहां बैठकर फोटो खिंचवाने के लिए पर्यटकों को इंतजार करना पड़ता था। यही हाल मुख्य मकबरे का रहा, जहां कतार रहती थी। बुधवार को सन्नाटा नजर आया। ठंडे पानी के लिए ताजमहल में पर्यटकों में मारामारी मची रही। जरूरत के मुताबिक यहां ठंडा पानी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023: आगरा से कौन होगा भाजपा का मेयर प्रत्याशी? गोपनीय बैठक में दिए गए तीन नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। दोपहर बाद शाम को बादलों की लुकाछिपी और हवाएं चल सकती हैं। सतह पर तेज हवाएं चलने से धूल उड़ने के आसार हैं।

प्रदेश के सबसे गर्म शहर

शहर तापमान
प्रयागराज 41.2 डिग्री

झांसी 41 डिग्री
सुल्तानपुर 40.6 डिग्री

हमीरपुर 40.2 डिग्री
आगरा 40.1 डिग्री

फुर्सतगंज 40 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed