फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temperature Exceed Heatwave Intensifies In agra weather news

भीषण गर्मी: आसमान से बरसेगी 'आग', लू का अलर्ट किया गया जारी; ऐसे करें बचाव

Mon, 17 Apr 2023 06:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 06:58 PM IST
सार

तापमान में उछाल के साथ स्वास्थ्य विभाग ने लू के लिए अलर्ट जारी किया है।  स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ को प्रशिक्षित करने के साथ ही भीषण गर्मी से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Temperature Exceed Heatwave Intensifies In agra weather news
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में अप्रैल के महीने में तापमान में एकदम से उछाल आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव (लू) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। तीन माह अप्रैल, मई व जून में लू का मौसम रहते के चलते बीमारियों से बचाव में नियंत्रण के स्वास्थ्य विभाग ने उपाय भी जारी कर रहा है। मरीजों की संख्या में बढ़ावा होने पर स्टाफ को सक्रिय रहने व विपरीत परिस्थितियों में तत्काल राहत देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लू (हीट- बेव) के दृष्टिगत जनपद ब्लॉक स्तर पर इलाज की समुचित व्यवस्था के लिए ओआरएस एवं आईवी फ्ल्यूड आदि का पर्याप्त स्टॉक करा दिया गया है। मानव संसाधन को भी अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करा दी गई है। माह अप्रैल, मई व जून लू (हीट- बेव) के प्रकोप के माह माने गए हैं। जनपद में अभी तक कोई अप्रिय घटना रिपोर्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन


प्रतिदिन ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों से लू (हीट-बेव ) की रिपोर्ट संकलित कर शासन को प्रेषित की जाती है। जनपद स्तर से ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को जल जनित बीमारी, निज स्वच्छता व सफाई के लिए संवेदनशील कर दिया गया है। मच्छरों से बचाव हेतु फॉगिंग व लार्वा स्प्रे नियमित रूप से किया जा रहा है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हेतु एडवाइजरी जारी कर दी गयी है। महामारी की दशा में त्वरित कार्यवाही हेतु रैपिड रिस्पान्स टीम (आर. आर. टी.) का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सेक्स रैकेट: जिस होटल को एक माह पहले किया गया था सील वहां चल रही थी अय्याशी, पुलिस को देख छूटे पसीने

ऐसे करें बचाव

=अधिक से अधिक पानी पिएं।
=पसीना सूखने वाली फसलें व हल्के रंग के वस्त्र पहनें।
=धूप में निकलते समय चश्मे छाते व वह चप्पलों का प्रयोग करें।
=खुले में कार्य करते है तो चेहरा, हाथ पैरों को गीले कपड़े से ढकी रहें और यदि संभव हो तो छाते का प्रयोग करें।
=संभव हो तो दोपहर 11:00 बजे से 4:00 के मध्य धूप में निकलने से बचें।
=घर में बनी पिए पदार्थ लस्सी नींबू पानी छाछ इत्यादि का प्रयोग करें।
=पेट में मरोड़, घमोरियां, शरीर में कमजोरी,चक्कर आना, सिर में तेज दर्द, उबकाई जैसे लक्षण सामने आए तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सीय सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed