फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temperature dropped due to drizzle, people got relief

Agra News: बूंदाबांदी से गिरा पारा, लोगों को मिली राहत

Sat, 11 May 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to drizzle, people got relief
बूंदाबांदी से गिरा पारा, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

-रविवार को भी बूंदाबांदी का जारी किया गया है पूर्वानुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शनिवार को मौसम ने करवट बदली तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई। तापमान में गिरावट के साथ ही दिन में भी राहत बनी रही। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते किसान गेहूं की फसल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में जुटे रहे।

सुबह से ही शनिवार को बादल छाए रहे। सुबह 9 बजे के करीब मैनपुरी शहर के साथ ही किशनी व अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से तो बहुत अधिक असर नहीं पड़ा, लेकिन बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट जरूर आई। दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि हवा चलने के कारण कुछ ही देर में बादल छट गए और धूप निकल आई।
विज्ञापन

फिर भी धूप में वह तेजी नहीं थी, जिसे बीते कई दिनों से लोग बर्दाश्त करते चले आ रहे हैं। रविवार को भी कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की आशंका जताई गई है। इसी के चलते किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने गेहूं की थ्रेशिंग के बाद जहां गेहूं को घर पहुंचा दिया है तो वहीं भूसे को खेत में ही ढककर रख रहे हैं। तेज हवा के दौरान भूसा उड़ने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed