फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temperature dropped again, cold made people miserable

Agra News: फिर गिरा तापमान, सर्दी ने किया लोगों को बेहाल

Sat, 14 Jan 2023 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped again, cold made people miserable
मैनपुरी।
विज्ञापन

दो दिन की रात के बाद मौसम एक बार फिर बिगड़ गया। शनिवार को दिन भर धूप नहीं निकली, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। दिन भर लोग ठिठुरते नजर आए। अवकाश के चलते लोग घरों में ही रहे। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में और गिरावट भी आ सकती है।
शनिवार को सुबह हुई तो बादल छाए रहे। बादल छाए रहने के कारण कोहरा तो नहीं हुआ, लेकिन धूप भी नहीं निकली। ऐसे में दिन चढ़ने के साथ सर्दी भी और बढ़ती गई। दोपहर में गलन का अहसास सबसे अधिक हुआ। इसके चलते न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ छह डिग्री रहा। दिन भर लोग सर्दी से ठिठुरते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। धूप नहीं निकली तो लोग दिन में भी अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे सर्दी से राहत पाने की नाकाम कोशिश करते रहे। हालांकि कार्यालयों का अवकाश होने के चलते लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए घर पर ही दिन व्यतीत किया। अपने जरूरी कामों के लिए घरों से बाहर निकले लोग सड़क पर ठिठुरते नजर आए। दिन में अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुुमार वर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में भी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed