फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   temperature at 42 digree celcious

पारा पहुंचा 42 डिग्री पर, चली गरम हवाएं

Thu, 07 Apr 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
temperature at 42 digree celcious
कासगंज में तेज धूप के चलते मुंह ढककर निकलतीं युवतियां - फोटो : KASGANJ
कासगंज। चैत्र नवरात्र में पहली बार मौसम का मिजाज इतना तल्ख है। बुधवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। यह तापमान औसत से आठ डिग्री अधिक है। दिन भर गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल नजर आए। बाजारों की चहल पहल पर भी गर्मी का असर देखा गया।
विज्ञापन

सुबह से ही मौसम में गर्माहट शुरू हो गई। सुबह न्यूनतम पारा 25 डिग्री रहा। जो पिछले वर्ष से 5 डिग्री अधिक रहा। जबकि औसत से सात डिग्री अधिक रहा। दिन चढ़ने के साथ पारे में उछाल आता चला गया। दोपहर दो बजे पारा 42 डिग्री तक जा पहुंचा। जो पिछले साल से चार डिग्री अधिक रहा। जबकि औसत से 8 डिग्री अधिक रहा। इसी के साथ ही तेज गर्म हवाएं भी चलना शुरू हो गई। 17 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम में तल्खी बढ़ती देख तमाम लोग दोपहर के समय अपने घरों को लौट गए। जिससे बाजार में चहल पहल प्रभावित हो गई। बाजारों में तमाम लोग अपने चेहरे को कपड़े से ढक कर बाहर निकलते दिखाई दिए। शाम 4 बजे तक पारा 42 डिग्री तक टिका रहा। इसके बाद पारे में गिरावट आना शुरू हुई। सांय को हल्के बादल छाने से धूप की तपिश कुछ कम हुई। सूर्यास्त के बाद बाजार की रौनक फिर से लौटी। मौसम की तल्खी से लोगों के गले चटकने लगे। ऐसे में लोगों का रुख गन्ना जूस, शिकंजी, कोल्ड ड्रिंक्स आदि की दुकानों की ओर हो गया।
विज्ञापन

इस तरह बढ़ रहा पारा
तिथि- न्यूनतम पारा अधिकतम पारा
4 अप्रैल 39 डिग्री 22 डिग्री
5 अप्रैल 40 डिग्री 23 डिग्री
6 अप्रैल 42 डिग्री 25 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed