फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temperature @21.4 degrees: Tuesday was the coldest October day in Agra in 56 years.

Weather Alert: ठंड की सुगबुगाहट शुरू, अक्तूबर का सबसे ठंडा दिन; तापमान ने तोड़ा 56 साल का रिकॉर्ड

Wed, 29 Oct 2025 08:23 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 29 Oct 2025 08:23 AM IST
सार

दो दिन की बारिश ने सर्दी का अहसास करा दिया। पारा 21.4 डिग्री पहुंच गया। 56 साल में अक्तूबर में मंगलवार सबसे ठंडा दिन रहा।  30 अक्तूबर के बाद अधिकतम तापमान में जबरदस्त उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Temperature @21.4 degrees: Tuesday was the coldest October day in Agra in 56 years.
बारिश से ठंडा हुआ माैसम

विस्तार

दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के बीच मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री पहुंच गया। 1969 में स्थापित हुई आगरा की प्रेक्षण वेधशाला के 56 साल के इतिहास में पहली बार अक्तूबर महीने में पारा इतना नीचे गया है। इससे पहले 1985 में 8 अक्तूबर को शहर का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री पहुंचा था।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में ये बदलाव उत्तर पूर्व राजस्थान में बने चक्रवाती घुमाव, बादल छाने व बेमौसम बारिश की वजह से हुआ है। विभाग का अनुमान है कि बुधवार के बाद बादलों का छंटना शुरू हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि 30 अक्तूबर के बाद अधिकतम तापमान में जबरदस्त उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन



कब कितना रहा तापमान

साल                        तापमान
28 अक्तूबर 2025 21.6
8 अक्तूबर 1985             22.5

9 अक्तूबर 1985             22.6
18 अक्तूबर 2021 24.5

7 अक्तूबर 1985            25.0
19 अक्तूबर 1971 25.4

9 अक्तूबर 2022            25.6
15 अक्तूबर 1985 26.0

29 अक्तूबर 2015 26.3
6 अक्तूबर 1973            26.4


बारिश से धुला प्रदूषण
दो दिन से हो रही बूंदाबांदी से शहर में प्रदूषण के स्तर में भी कमी आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर पर पहुंच गई। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 रहा। शहर के संजय प्लेस क्षेत्र में ही अधिकतम एक्यूआई 150 के आसपास पहुंचा। वहीं, शाहजहां गार्डन, शास्त्रीपुरम, आवास विकास, मनोहरपुर और रोहता में एक्यूआई 100 से नीचे ही रहा। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि लगातार हो रही बूंदाबांदी से निर्माण सामग्री के कणों के उड़ने में कमी और जनजीवन की गतिविधियों में कमी की वजह से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed