फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager who went to open buffalo in rain gets struck by lightning, dies

Agra News: बारिश में भैंस खोलने गए किशोर पर गिरी बिजली, मौत

Sat, 02 Mar 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager who went to open buffalo in rain gets struck by lightning, dies
कुरावली। शनिवार को बारिश के बीच खेत पर बंधी भैंस खोलने गए, एक किशोर पर बिजली गिर गई। आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। कुरावली थाना क्षेत्र के सुजरई मोहल्ला निवासी धर्मवीर राजपूत की पत्नी नन्हीं देवी ने सुबह भैंस को घर से करीब 500 मीटर दूर खेत पर बांध दिया था। इस समय तक मौसम साफ था, इसबीच अचानक बारिश और तेज हवा चलने लगी, इस पर नन्हीं देवी का 15 वर्षीय पुत्र अंशुल उर्फ अंशू खेत पर बंधी भैंस को बारिश से बचाने के लिए खोलने गया। वह खेत पर पहुंचा ही था, तभी तेज धमाके के साथ उस पर बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही अंशुल अचेत होकर खेत में गिर गया। यह देख लोग किशोर की तरफ दौड़े, इस समय तक वह अचेत था, लोगों ने किशोर के परिजन को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। साथ ही अचेत पडे़ अंशुल को उठाकर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


मजदूरी कर परिवार पाल रहा है पिता
ग्रामीणों ने बताया कि धर्मवीर सिंह राजपूत दिल्ली में रह कर मजदूरी करता है। इसी से वह पत्नी और बच्चों का भरण पोषण करता है। मृतक अंशुल के अलावा दो पुत्र दीपक और पुनीत हैं। बिजली गिरने से अंशुल की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


परिजन को मिलेगा मुआवजा

मोहल्ला सुजरई निवासी किशोर की बिजली गिरने से हुई मौत के बाद एसडीएम राजनारायण वर्मा से जानकारी ली। उनका कहना है कि घटना की जानकारी मिल गई है। मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है। जांच कर दैवीय आपदा के तहत मृतक के परिजन के खाते में चार लाख रुपये का मुआवजा 24 घंटे अंदर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed