फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager who came out of home to play Holi in Agra died after being hit by tractor

Agra: ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत, घर से होली खेलने निकला था, गांव में पसरा मातम

Thu, 09 Mar 2023 09:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 09:05 AM IST
सार

आगरा में होली पर उस समय खलल पड़ गया जब एक ट्रैक्टर किशोर के टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया। पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। 

 

विज्ञापन
Teenager who came out of home to play Holi in Agra died after being hit by tractor
जयवीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में घर से होली खेलने निकले किशोर की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


घटना फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पतसाल की है। यहां बुधवार की सुबह गांव निवासी उत्तम का बेटा जयवीर (8 वर्ष) घर से गुलाल लेकर होली खेलने के लिए निकला था। इसी समय पंचम सामने से ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आकर जयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

जानकारी होते ही परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। होली के दिन गांव में मातम छा गया। उत्तम सिंह ने ट्रैक्टर चालक पंचम के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed