फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager was bid thrice in a day statements recorded in the court

दोस्ती में धोखा: किशोरी की एक दिन में तीन बार लगी थी बोली, कोर्ट में दर्ज हुए बयान

Fri, 03 Feb 2023 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Feb 2023 08:17 AM IST
सार

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की पहचान किशोरी से कराई थी। कमला नगर निवासी संजीव मित्तल ने खुद को बेगुनाह बताया। किशोरी ने उनकी बोलती बंद कर दी।

विज्ञापन
teenager was bid thrice in a day statements recorded in the court
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। किशोरी की एक दिन में तीन बार बोली लगी थी। जेल गए संजीव मित्तल और योगेश दीक्षित कारोबारी हैं। एक का पेंट का काम है तो दूसरे की मसाला फैक्टरी है। फरार आरोपी कबाड़ा व्यापारी बताया जा रहा है। पुलिस शुक्रवार को किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन


किशोरी के साथ दोस्ती में धोखा हुआ। जिस दोस्त की खातिर उसने घर छोड़ा था। उसी ने देह व्यापार में धकेल दिया। ताजगंज पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं और चार पुरुषों को जेल भेजा है। किशोरी का दोस्त समीर भी इसमें शामिल था। उसने ऐसा क्यों किया। इस सवाल का उसके पास कोई जवाब नहीं है। माना यही जा रहा है कि किशोरी को देह व्यापार कराने की आरोपी मीना को बेचा गया था। मीना ने किशोरी को कितने में खरीदा यह फिलहाल साफ नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की पहचान किशोरी से कराई थी। कमला नगर निवासी संजीव मित्तल ने खुद को बेगुनाह बताया। किशोरी ने उनकी बोलती बंद कर दी। उनसे कहा कि झूठ मत बोलो। उसे 500 रुपये टिप देकर गए थे। छानबीन में साफ हुआ कि संजीव मित्तल ने किशोरी की कीमत 2000 रुपये लगाई थी। वहीं योगेश दीक्षित से मीना ने 1500 रुपये लिए थे। योगेश दीक्षित का मसाले का काम है। एत्माद्दौला क्षेत्र में फैक्टरी है। तीसरे आरोपी की भी पहचान हो गई है। वह भी एत्माद्दौला इलाके का है। उसका कबाड़े का काम है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकली पेंट बेचने में जेल जा चुका है संजीव

कमला नगर का पेंट व्यवसायी संजीव मित्तल पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने 24 फरवरी 2021 को उसकी कमला नगर की पेंट की एजेंसी पर छापा मारकर नकली पेंट पकड़ा था। कंपनी ने उसके खिलाफ शिकायत की थी। वह एशियन पेंट का नकली माल बेच रहा था। इस मामले के बाद अब देह व्यापार में उसे पकडे़ जाने के बाद कमला नगर में इसकी खासी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed