{"_id":"64972f08047e024d6503eb47","slug":"teenager-raped-by-non-community-youth-two-in-custody-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-1000-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोरी से गैर समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोरी से गैर समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म, दो हिरासत में
Sat, 24 Jun 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। कस्बे के एक मोहल्ला की किशोरी से गैर समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दो लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
किशोरी को लहरा रोड निवासी सलीम अगवा कर ले गया। इसके बाद उससे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर मामले की जानकारी दी। दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक के दो साथियों को हिरासत में लेकर आरोपी युवक के बारे में पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के दो साथी हिरासत में लिए हैं, जिससे आरोपी के बारे में पता लगाया जा सके। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।