फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager kidnapped from home and misdeed in agra

Agra: घर का दरवाजा खोलने गई किशोरी अगवा, आरोपी ने कपड़े के गोदाम में ले जाकर किया गंदा काम

Sat, 15 Oct 2022 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 12:35 PM IST
सार

रात के समय किशोरी घर का दरवाजा खोलने गई थी। उसने समझा था कि भाई होगा, लेकिन दरवाजे पर आरोपी युवक अपने साथियों के साथ खड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Teenager kidnapped from home and misdeed in agra
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक किशोरी को घर से अगवा कर दुष्कर्म किया गया। एक युवक उसे कपड़े के बंद पड़े गोदाम में ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। युवक के दो साथी भी मौजूद रहे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


घटना आठ अक्तूबर की है। 17 वर्षीय किशोरी थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली है। उनके पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि बेटी घर में सो रही थी, रात तकरीबन दस बजे मोहल्ले का आबिद आया। उसने घर का दरवाजा खटखटाया। बेटी ने समझा कि उसका भाई आया है। इस पर वो दरवाजे पर चली गई। आबिद उसे अगवा कर ले गया। घर के पास ही स्थित कपड़े के गोदाम में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके दो दोस्त जावेद और जमील भी गोदाम के बाहर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला: शुभम के भाई को मिला वीजा, अब टिकट के लिए सरकारी मदद की आस

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुई जानकारी 

पिता का कहना है कि वह बेटी को तलाशते हुए गोदाम पर पहुंच गए। तब बेटी ने घटना की जानकारी दी। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक युवक ने दुष्कर्म किया, जबकि दो उसका साथ दे रहे थे। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed