फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager jumped into Yamuna to save child in Agra went into deep water and drowned

Agra: बच्चे को बचाने यमुना में कूदा किशोर डूबा, निकलते समय पैर फिसला, गहरे पानी में चला गया

Thu, 09 Mar 2023 01:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 01:19 PM IST
सार

आगरा के सिकंदरा में होली का रंग उस समय फीका पड़ गया जब यहां का एक किशोर यमुना में डूब गया। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। खबर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन
teenager jumped into Yamuna to save child in Agra went into deep water and drowned
यमुना किनारे रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की सुबह डूब रहे बच्चे को बचाने यमुना में कूदा किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों को भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।   

विज्ञापन


मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। यहां का रहने वाला यशपाल (16 वर्ष) गुरुवार की सुबह कैलाश मंदिर के पीछे यमुना किनारे की तरफ गया था। यहां एक बच्चा नहा रहा था। अचानक वह डूबने लगा। बच्चे को डूबता देख यशपाल ने खुद की जान की परवाह न करते हुए यमुना में छलांग लगा दी।

विज्ञापन

गहरे पानी में जाने से संभल न सका

यशपाल मे बच्चे को तो बचा लिया लेकिन निकलते समय उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया और संभल न सका। इससे वह डूब गया। बाहर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भागकर पहुंचे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने पुलिस व परिजन को सूचना दी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम घंटों बाद पहुंची

सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजन ने कहा कि सूचना देने के बाद भी रेस्क्यू टीम घंटों बाद पहुंची। इसके बाद भी उसके द्वारा कुछ खास प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। यशपाल को ढूंढने में टीम सिर्फ खानापूरी कर रही है। घटना से गांव में मातम छा गया। खबर लिखने तक यशपाल का पता नहीं चल सका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed