फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager going from home to farm in Agra died by drowning in pit filled with water

उफान पर यमुना: आगरा में सड़क पर भरा बाढ़ का पानी, रास्ता न दिखने से किशोर गड्ढे में गिरा; डूबकर हो गई मौत

Thu, 20 Jul 2023 12:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 12:39 PM IST
सार

आगरा में यमुना उफान पर हैं। इससे बाढ़ का पानी सड़क पर भर गया। रास्ता न दिखने से निकल रहा किशोर गड्ढे में गिर गया। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
teenager going from home to farm in Agra died by drowning in pit filled with water
Agra News: यमुना में बाढ़ से रास्ते में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की शाम करीब सात बजे घर से खेत जा रहा 12 वर्षीय बालक की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। रास्ते में यमुना की बाढ़ का पानी भरा होने के कारण उसे गड्ढे का पता नहीं लग पाया। करीब एक घंटे बाद शव को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन


घटना खंदौली थाना क्षेत्र के पोइया गांव का है। गांव निवासी श्याम सिंह का 12 वर्षीय पुत्र गौरव गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। परिजन के मुताबिक बुधवार की शाम वह पैदल ही दोस्तों के साथ खेत पर जा रहा था। रास्ते में यमुना का पानी भरा है। पानी के कारण उसे गड्ढे का पता नहीं लगा और वह फिसल कर उसमें डूब गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ जा रहे लड़कों ने इसकी जानकारी उसके घर पर दी। मौके पर गांव के लोग जुट गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला। थाना प्रभारी नीरज मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पंचनामा भरकर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता, बढ़ती जा रहीं थानाध्यक्ष की घिनौनी करतूतें और फफककर रो पड़ीं

पहले भी एक बेटे की डूबने से हो चुकी है मौत

श्याम सिंह ने बताया कि उनके तीन पुत्र थे। सबसे बड़े 12 वर्षीय गौरव की बुधवार को गड्ढे में डूबने से जान चली गई। एक साल पहले इन्हीं दिनों में गौरव से छोटे भाई आठ साल के रिंकू की मौत यमुना किनारे पानी से भरे गड्ढे में हो गई थी। परिवार में अब तीसरे नबंर का पुत्र टिंचु (4) और 6 साल की पुत्री पिंकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed