फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager diedbody found in bag near riverside

नहर किनारे थी तेज दुर्गंध जब लड़कों ने देखा तो उड़ गए होश, बोरे में मिली युवती की लाश

Fri, 26 Apr 2019 11:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
teenager diedbody found in bag near riverside
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
फ़तेहपुर सीकरी क्षेत्र के मसेलया और रोझौली गांव के बीच नहर में एक युवती की बोरी में भरकर फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर उसकी जांच की। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि शव कहीं से बहकर यहां आया है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। लग रहा है कि उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंद कर नहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

 
फतेहपुर सीकरी ब्रांच से निकली नहर चाहरवाटी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी है। शुक्रवार की शाम गांव मसेलया से रोझौली तक जाने वाले मार्ग में नहर की पुलिया के पास कुछ लड़के शाम को क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद नहर के पास चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब लड़के गेंद लेने वहां गए तो तेज दुर्गंध आ रही थी। नहर के नजदीक जाने पर बोरे में भरी लाश देख उनके होश उड़ गए। शव नहर में उगी झाड़ियों में फंसा हुआ था। डरे सहमे लड़कों ने घर आकर लोगों को इसकी जानकारी दी, तो मौके पर भीड़ लग गई। 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव भी पहुंची। फतेहपुर सीकरी पुलिस ने लाश को बाहर निकाला। युवती की उम्र करीब 20-22 वर्ष प्रतीत हो रही थी। साथ ही शव तीन से चार दिन पुराना होने के कारण सड़-गल भी गया था।

वह हरे रंग का सूट सलवार पहने थी। हाथों में ब्रासलेट और घड़ी भी थी। थाना पुलिस ने शव के शनाख्त का प्रयास किया। पर, कोई भी पहचान नहीं सका। पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की भी जानकारी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed