फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager committed suicide by hanging

Agra News: किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 15 Jun 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
teenager committed suicide by hanging
कासगंज। गंजडुंडवारा नगर में एक मोहल्ले में किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस संबंध में पीड़ित पिता ने दूसरे मोहल्ले के एक युवक को आरोपित कर आरोप लगाया कि वह उसकी पुत्री धमकी दिया था। इससे परेशान होकर उनकी पुत्री ने आत्महत्या की। पिता ने बताया कि आरोपी पहले भी किशोरी को अगवा कर ले गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ली हैं। नगर के एक मोहल्ले में किशोरी व उसके पिता बुधवार को घर पर थे। तभी विकासनगर मोहल्ला निवासी सागर उनके घर पर आया। पिता का आरोप है कि सागर ने उनकी पुत्री को धमकाया और विवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने युवक को वहां से भगा दिया। इसके बाद उनकी पुत्री ने छत के कुंडे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी मिलने पर मोहल्ले के अन्य लोग वहां एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी के शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या की है। आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed