फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager attempted suicide after being refused marriage in agra up news

UP: पढ़ने-लिखने की उम्र में किशोर को हुआ प्यार, शादी की जिद पर अड़ा...घरवालों ने डांटा तो लटक गया फंदे पर

Fri, 03 May 2024 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 May 2024 09:41 AM IST
सार

पढ़ने-लिखने की उम्र में किशोर के रिश्तेदार की लड़की से प्यार हो गया। वो उससे शादी की जिद पर अड़ गया। घरवालों के समझाने पर भी नहीं माना। इस पर परिवार के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत किशोर फंदे पर लटक गया। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
Teenager attempted suicide after being refused marriage in agra up news
किशोर (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र निवासी एक किशोर की रिश्तेदार की बेटी से दोस्ती हो गई। दोनों नाबालिग हैं। किशोर शादी करने की जिद पर अड़ा था। बृहस्पतिवार को प्रेमिका के घर जाकर शादी की जिद करने लगा। परिजन ने उसकी पिटाई कर दी। इस बात से नाराज होकर अपने घर के कमरे में फंदे से लटक गया। मां और भाई ने फंदे से उताकरकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

फॉउंड्री नगर क्षेत्र के राधा नगर में किशोर मां और भाई आकाश के साथ रहता है। परिजन ने बताया कि कुछ दिन पहले वह एक रिश्तेदार के यहां गया था। वहां उनकी बेटी से उसकी दोस्ती हो गई। दाेनों आपस में बात कर परिजन के सामने शादी करने की जिद पर अड़ गए। परिजन ने दोनों को समझाया कि उनकी उम्र शादी के अभी नहीं हुई है। इसके बाद भी किशोर बृहस्पतिवार को किशोरी के घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां किशोरी के परिजन से उसे समझाने का काफी प्रयास किया। बात ना मानने पर उसकी पिटाई कर दी। इस बात से आहत होकर किशोर अपने घर आ गया। अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे से लटक गया। किशोर के भाई आकाश ने उसे जंगले से फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर अन्य लोग आग गए। दरवाजा तोड़कर किशोर को फंदे से नीचे उतारा। इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रांसयमुना थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed