फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager Accuses Father Of Molestation in agra crime news

Crime News: आगरा में मां के साथ पुलिस थाने पहुंची किशोरी, बोली- पिता ने रात में किया गंदा काम

Sun, 11 Sep 2022 07:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 07:01 PM IST
सार

थानाध्यक्ष शमसाबाद राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
Teenager Accuses Father Of Molestation in agra crime news
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा जिले के शमसाबाद इलाके के एक गांव में 15 साल की किशोरी ने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। रविवार को मां के साथ किशोरी थाने पहुंची। उसने पिता की करतूत पुलिस को बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात वह सो रही थी, तभी पिता ने पहले छेड़खानी की। इसके बाद दुष्कर्म किया। उसने किसी से कुछ नहीं बताने की हिदायत भी दी। सुबह पीड़िता ने मां को घटना की जानकारी दी। यह सुनते ही मां के होश उड़ गए। मां बेटी को लेकर थाने पहुंची। जहां किशोरी ने रो-रोकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। 

विज्ञापन

मुकदमा हुआ दर्ज

थानाध्यक्ष शमसाबाद राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  किशोरी कक्षा 7वीं की छात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed