फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenage Molestation Complaint In Child Line Helpline Story Of Crime

ताजनगरी में बेटियां पर अपनों की 'बुरी नजर', चाचा का बेटा गंदे वीडियो दिखाता है तो कहीं पिता की गलत नजर...

Fri, 09 Oct 2020 10:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 09 Oct 2020 10:17 AM IST
सार

चाइल्ड लाइन की समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया कि चाइल्ड लाइन के पास बच्चों, किशोरों और किशोरियों के उत्पीड़न, शोषण की 165
शिकायतें आईं। इनमें से 55 ऐसी शिकायतें थीं, जिनमें किशोरियों ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Teenage Molestation Complaint In Child Line Helpline Story Of Crime
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर इस साल सितंबर तक नौ महीनों में 55 किशोरियों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली। इनमें 38 यानी 70 फीसदी अपनों के ही खिलाफ थीं। पिता, चाचा और रिश्ते के भाइयों पर भी आरोप लगे। ऐसे में परिजनों ने दबाव बनाकर रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होने दी।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन की समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया कि चाइल्ड लाइन के पास बच्चों, किशोरों और किशोरियों के उत्पीड़न, शोषण की 165 शिकायतें आईं। इनमें से 55 ऐसी शिकायतें थीं, जिनमें किशोरियों ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के आरोप लगाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मिसाल-ए-मोहब्बत' के शहर में रिश्तों का खूनः 70 फीसदी हत्याओं में अपने ही कातिल  
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 70 प्रतिशत में आरोपी कोई और नहीं, बल्कि अपने ही थे। उन्होंने बताया कि इनमें कुछ मामलों में ही मुकदमे दर्ज कराए जा सके। बाकी को काउंसिलिंग में निपटाया गया। कई पीड़ितों की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत नहीं करने की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी।
 

यह है आंकड़ा
165 शिकायतें चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर आईं।
55 मामले किशोरियों के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के थे। 
70 प्रतिशत छेड़छाड़ के मामलों में पिता, सगा भाई, रिश्ते का भाई, चाचा पर आरोप था।
25 प्रतिशत मामलों में पड़ोसी और मोहल्ले के युवकों पर आरोप।
05 प्रतिशत मामलों में बाजार और घर के बाहर छेड़छाड़ का शिकार।

केस : 1
जगदीशपुरा क्षेत्र की 16 साल की दो बहनों ने अगस्त में शिकायत की थी कि चाचा उनके साथ गलत हरकत करते हैं। पिता से शिकायत की तो उन्होंने अनसुना कर दिया।

केस : 2
शाहगंज क्षेत्र की 13 साल की किशोरी ने 20 दिन पहले शिकायत की कि पिता गलत हरकत करते हैं। मां से शिकायत की। उन्होंने मना किया, लेकिन पिता की हरकत बंद नहीं हो रही है। 

केस : 3
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की 14 साल की किशोरी ने शिकायत की कि चाचा का बेटा कुछ दिन से उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। उसको अश्लील वीडियो दिखाता है। किसी से शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी देता है।

जिन मामलों में तहरीर मिली उनमें मुकदमे कराए
किशोरियों से छेड़छाड़ के 55 मामले आए हैं। इनमें पिता, चाचा और भाइयों तक पर आरोप लगाए गए। ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की गई। जिन मामलों में तहरीर दी गई, उनमें मुकदमे दर्ज कराए गए। पीड़िताओं की लगातार काउंसिलिंग की जाती है। -ऋतु वर्मा, समन्वयक, चाइल्ड लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed